लखनऊ, 12फरवरी। यूपी बीजेपी सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता डी.पी.यादव ने कहा कि भारी भरकम बजट के नाम पर भाजपा सरकार का यह बजट उत्तर प्रदेश के लोगों को भारी भरकम धोखा देने वाला और गुमराह करने वाला बजट है।
श्री यादव ने कहा कि 2025-26 के बजट के माध्यम से भी उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े जोर शोर के साथ भारी भरकम बजट का ढ़िंढोरा पिटा था,लेकिन उस बजट का 6 फरवरी 2026 तक मात्र 60% ही स्वीकृत और 54% विभिन्न विभागों को आवंटितत हुआ जिससे हम समझ सकते हैं कि उत्तर प्रदेश की सरकार विकास को लेकर कितनी गंभीर है।
सच्चाई यह है कि सरकार लोगों को धोखा देने और गुमराह करने के लिए भारी भरकम बजट तो पेश करती है लेकिन उस बजट का पूरा पैसा खर्च नहीं कर पाती है, जिससे उत्तर प्रदेश का विकास नहीं हो पाता है।
2026-27 के बजट में न तो किसानों के लिए कुछ है, ना नौजवानों के लिए, ना महिलाओं के लिए और ना ही गरीब वर्ग के लिए।सरकार से हम मांग करते हैं कि पहले वो 2025-26 के बजट पर श्वेत पत्र लाकर पूरी स्थिति स्पष्ट करे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





