15 Best News Portal Development Company In India

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह को एक बार फिर सेवा विस्तार

SHARE:

 

अयोध्या, 19 फरवरी।आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के प्रभारी कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह के कार्यकाल को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। यूपी की कुलाधिपति एवं गवर्नर आनंदी बेन पटेल ने अपनी प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियमित रूप से नवनियुक्त कुलपति के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि अथवा छ: माह की अनाधिक अवधि या अग्रिम आदेश तक कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। यह निर्णय प्रदेश की कुलाधिपति ने कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के उत्कृष्ट कार्यों एवं कार्य कुशलता को देखते हुए लिया है। कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बनाई है।

कुलाधिपति ने राष्ट्रीय पादप आनुवांशिक संसाधन ब्यूरो, आई.सी.ए.आर नई दिल्ली के निदेशक डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौ‌द्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या का कुलपति नियुक्त किया है। राजभवन द्वारा जारी पत्र के मुताबिक नवनियुक्त कुलपति डा. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को कार्यभार ग्रहण किए जाने में अभी कुछ और समय लगने की संभावना है। 19 अगस्त 2025 को कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह को छह माह के लिए प्रभारी कुलपति नियुक्त किया गया था जिसका समय 18 फरवरी 2026 को समाप्त हो गया।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई