संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय अयोध्या पर आयोजित हुआ परिवहन मेला
अयोध्या, 21 फरवरी। शासन द्वारा व्यावसायिक वाहन स्वामियों को बकाया कर भुगतान के लिए वन टाइम टैक्स सेटलमेंट योजना के तहत परिवहन मेले का आयोजन किया गया।संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय सभागार में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ आरपी सिंह की अध्यक्षता में यह मेला आयोजित हुआ। आयोजित इस मेले में लगभग दर्जनो वाहन स्वामियों ने भाग लेकर योजना के संबंध में जानकारी ली। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ आरपी सिंह ने वाहन स्वामियों को टैक्स की गणना, पंजीकरण, परमिट और लाइसेंस से संबंधित विस्तृत जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने वाहन स्वामियों से ऑफलाइन माध्यम से कार्यालय में संपर्क कर टैक्स जमा करने की अपील भी की।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ आरपी सिंह ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक वाहनों के लिए नई वन टाइम टैक्स व्यवस्था के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इसका लक्ष्य वाहन स्वामियों को बार-बार कर जमा करने की जटिल प्रक्रिया से राहत दिलाना और पारदर्शी डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।डॉ सिंह यह भी बताया कि भाड़े या पारिश्रमिक पर चलने वाले दोपहिया वाहन, तिपहिया मोटर कैब, 10 लाख रुपये तक और 10 लाख रुपये से अधिक मूल्य के मोटर कैब (तिपहिया को छोड़कर), मैक्सी कैब, निर्माण उपकरण व विशेष प्रयोजन वाहन, 3000 किलोग्राम तक और 3000 से 7500 किलोग्राम तक के माल वाहन और राज्य परिवहन उपक्रम के सार्वजनिक सेवा वाहन इस छूट का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। गुड्स कैरियर 2268 तथा मोटर कैब 1727 है। इस प्रक्रिया से छोटे कमर्शियल वाहन संचालकों को बार-बार टैक्स जमा करने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इस मौके पर एआरटीओ प्रवर्तन गुलाबचंद और मोटर यान निरीक्षक राजीव कुमार वरिष्ठ सहायक अतुल मौर्य,सरवर जावेद आदि उपस्थित रहे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





