15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या में हर श्रद्धालु को मिलेगा ‘अतिथि देवो भव:’ के अनुरूप सत्कार

SHARE:

रामकथा पार्क में बन रहा 34 कमरों वाला आधुनिक पर्यटक आवास गृह

अयोध्या, 22 फरवरी। रामनगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी विजन के तहत रामनगरी तेजी से संवर रही है। अब यहां आने वाले हर श्रद्धालु को ‘अतिथि देवो भव:’ की भावना के अनुरूप बेहतर सत्कार और ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

इसी क्रम में रामकथा पार्क में एक आधुनिक, नवीन पर्यटक आवास गृह (गेस्ट हाउस) का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी है। बढ़ती पर्यटक संख्या को ध्यान में रखते हुए यह परियोजना शुरू की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किफायती और सुविधाजनक आवास मिल सके।

34 कमरों की आधुनिक सुविधा

रामकथा पार्क में बन रहे इस जी+3 मंजिला भवन में कुल 34 कमरे उपलब्ध होंगे। परियोजना की अनुमानित लागत 2421.08 लाख रुपये बताई गई है।
निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (निर्माण इकाई-11, अयोध्या) की देखरेख में किया जा रहा है, जबकि पीपीई प्रणाली के तहत एलएंडटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कार्यान्वयन किया जा रहा है। प्रतिष्ठित कंपनी की भागीदारी से गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर भरोसा जताया जा रहा है।

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
नए पर्यटक आवास गृह में निम्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी:
वातानुकूलित कमरे
आधुनिक स्नानघर
लिफ्ट सुविधा
रेस्टोरेंट एवं किचन
रिसेप्शन लॉबी
वाई-फाई कनेक्टिविटी
सुरक्षा व्यवस्था
कमरों का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया जा रहा है कि पर्यटक रामकथा पार्क की हरियाली और रामायण से जुड़े सांस्कृतिक वातावरण का आनंद ले सकें।

अयोध्या के विकास को मिली नई गति
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में घाटों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, टेंट सिटी और थीम पार्क जैसे कई विकास कार्य जारी हैं।
परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार शर्मा के अनुसार, निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है ताकि जल्द से जल्द श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
नया गेस्ट हाउस बनने से श्रद्धालु यहां ठहरकर राम मंदिर, सरयू घाट और आसपास के प्रमुख स्थलों का सुगमता से भ्रमण कर सकेंगे।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854