15 Best News Portal Development Company In India

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने दो अधिकृत प्रवक्ताओं की घोषणा की

SHARE:

 

मथुरा,चौथा प्रहरी डेस्क,23 फरवरी।
श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने मीडिया, प्रेस और जनसंचार माध्यमों के लिए आधिकारिक प्रवक्ताओं की नियुक्ति की घोषणा की है। ट्रस्ट के माननीय अध्यक्ष आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अधिकृत आदेश जारी करते हुए दो व्यक्तियों को ट्रस्ट का आधिकारिक पक्ष प्रस्तुत करने का वैधानिक अधिकार प्रदान किया है।

ये हैं अधिकृत प्रवक्ता
रीना एन. सिंह – अधिकृत प्रवक्ता, ट्रस्ट
राहुल सिंह – प्रदेश अध्यक्ष, श्री कृष्ण सेना (उत्तर प्रदेश)
ट्रस्ट की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, उपरोक्त दोनों प्रवक्ताओं को यह अधिकार दिया गया है कि वे अध्यक्ष महोदय के अभिमत, ट्रस्ट की नीतियों, न्यायालयीन कार्यवाहियों तथा संगठन की विधिसम्मत स्थिति से संबंधित आधिकारिक वक्तव्य मीडिया के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।

अन्य किसी बयान को मान्यता नहीं
ट्रस्ट ने स्पष्ट किया है कि उपर्युक्त नामित प्रवक्ताओं के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति संगठन की ओर से बयान देता है, तो उसे अधिकृत नहीं माना जाएगा — जब तक कि वह अध्यक्ष या नियुक्त प्रवक्ताओं द्वारा अनुमोदित न हो।
यह निर्णय संगठनात्मक स्पष्टता और आधिकारिक संवाद को सुव्यवस्थित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
जारीकर्ता:
आशुतोष ब्रह्मचारी
अध्यक्ष, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट, मथुरा

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई