अयोध्या,विशेष संवाददाता,चौथा प्रहरी।
होली और रमजान के मद्देनज़र अयोध्या में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। सहायक खाद्य आयुक्त मानिकचंद सिंह के नेतृत्व में चौक क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान एक मिठाई की दुकान से करीब 50 किलो संदिग्ध मिलावटी खोया बरामद किया गया।
छापेमारी के दौरान मिठाई बनाने वाला कारीगर मौके से फरार हो गया। बरामद खोया को जब्त कर उसका सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
🥜 ड्राई फ्रूट की दुकान पर भी गड़बड़ी
छापेमारी के दौरान एक ड्राई फ्रूट दुकान से 100 पैकेट एक्सपायरी डेट के खजूर पाए गए। इसके अलावा काजू और किशमिश के भी नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थ बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
📅 18 से 28 फरवरी तक विशेष अभियान
18 फरवरी से 28 फरवरी तक विशेष जांच अभियान संचालित
दो टीमें गठित
एक टीम एसडीएम के नेतृत्व में
दूसरी टीम सहायक खाद्य आयुक्त के नेतृत्व में
अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान मांग बढ़ने का फायदा उठाकर कुछ व्यापारी मिलावट और एक्सपायरी सामान खपाने की कोशिश करते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🔥 “कार्रवाई सिर्फ त्योहारों में क्यों?” — बड़ा सवाल
चौथा प्रहरी का स्पष्ट मत है कि खाद्य सुरक्षा पर कार्रवाई सिर्फ होली-रमजान या दीपावली जैसे त्योहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए।
👉 क्या आम दिनों में बाजार में बिक रही मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की नियमित जांच होती है?
👉 क्या साल भर मिलावटखोरों पर नकेल कसी जाती है?
जनस्वास्थ्य से जुड़ा यह मुद्दा मौसमी नहीं, बल्कि स्थायी सतर्कता की मांग करता है। प्रशासन को चाहिए कि नियमित, औचक और पारदर्शी जांच की व्यवस्था पूरे वर्ष जारी रखी जाए, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से खिलवाड़ न हो।
⚖️ सख्त चेतावनी
खाद्य विभाग ने साफ कहा है कि दोषी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण, भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





