लखनऊ/बलिया।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर बुधवार सुबह इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, तीन दर्जन से अधिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आयकर विभाग की जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। टीम सुबह-सुबह विधायक के आवास और संबंधित ठिकानों पर पहुंची। घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
🛑 स्वास्थ्य को लेकर भी चर्चा
बताया जा रहा है कि विधायक उमाशंकर सिंह कैंसर से पीड़ित हैं और इलाज जारी है। छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेडिकल सहायता की भी व्यवस्था रखी गई है।
हालांकि, आधिकारिक रूप से आयकर विभाग की ओर से विस्तृत बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई देर शाम तक चलने की संभावना जताई जा रही है।
📌 क्या है मामला?
सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग को वित्तीय लेन-देन से जुड़े कुछ अहम इनपुट मिले थे, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल टीम दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में जुटी है।
🎙 चौथा प्रहरी विशेष
“चौथा प्रहरी” इस पूरी कार्रवाई पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही आयकर विभाग या विधायक पक्ष की ओर से आधिकारिक बयान सामने आएगा, अपडेट जारी किया जाएगा।
Author: Chautha Prahari
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






