15 Best News Portal Development Company In India

होली से पहले अयोध्या में मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई, 13.26 लाख रुपये का माल जब्त

SHARE:

अयोध्या, चौथा प्रहरी विशेष रिपोर्ट।

होली पर्व को देखते हुए जनपद अयोध्या में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। आयुक्त महोदया खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश तथा जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देशन में गठित सचल दल द्वारा 19 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

🔎 32 नमूने जांच के लिए भेजे गए

बुधवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सोनी एवं नन्द कुमार यादव ने मेसर्स बृज मोहन हेमन्त कुमार प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया।
रूचि गोल्ड पामोलीन आयल – 1230 किग्रा (मूल्य ₹2,22,268) जब्त, नमूना संग्रहीत
प्योर मस्टर्ड ऑयल – 310 किग्रा (मूल्य ₹77,500) जब्त, नमूना संग्रहीत
वहीं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पी.के. त्रिपाठी के निर्देशन में:
मे0 मधुर स्वीट्स एंड बेकर्स से
खोया का 1 नमूना
लौकी के लड्डू का 1 नमूना संग्रहीत किया गया
🚫 80 किलो पनीर-खोया नष्ट
अब तक अभियान के अंतर्गत कुल 32 नमूनों का संकलन कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।
इसके अलावा 80 किलोग्राम पनीर व खोया (मूल्य ₹41,400) को मौके पर ही नष्ट कराया गया।
👉 कुल मिलाकर ₹13,26,418 मूल्य के खाद्य पदार्थों का जब्तीकरण किया गया है।
⚠️ सघन अभियान जारी रहेगा
जिलाधिकारी के निर्देशन में होली तक यह सघन प्रवर्तन अभियान जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854