अयोध्या, 26 फरवरी। रामनगरी अयोध्या के नया घाट स्थित नया मंदिर शीश महल में 60वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वीर विनायक दामोदर सावरकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा किया गया, जहां माल्यार्पण कर उनके राष्ट्रवादी योगदान को स्मरण किया गया।
🔥 “बुध नहीं, युद्ध आज समय की आवश्यकता” – मनीष पांडेय
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने सावरकर के ऐतिहासिक वक्तव्य का उल्लेख करते हुए कहा कि
“आज हमें बुद्ध की आत्मघाती नीति नहीं, बल्कि युद्ध की विजय प्रदायिनी वीर नीति अपनानी होगी।”
उन्होंने कहा कि 10 मई 1957 को स्वतंत्रता संग्राम के शताब्दी वर्ष पर दिया गया सावरकर का यह उद्घोष आज भी उतना ही प्रासंगिक है। वर्तमान वैश्विक और राष्ट्रीय परिस्थितियों में राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की आवश्यकता है।
🏅 भारत रत्न देने की मांग
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि सावरकर के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, सेल्युलर जेल की यातनाओं और राष्ट्रवादी विचारधारा को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
🎯 युवाओं को प्रेरणा लेने का आह्वान
जिला उपाध्यक्ष महंत राम लोचन शरण शास्त्री (राजन बाबा) ने कहा कि युवाओं को सावरकर के त्याग, तप और राष्ट्र समर्पण से प्रेरणा लेनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सावरकर के विचारों और सिद्धांतों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम में आयुष, प्रिंस, अवनीश, सूरज, अभिषेक सिंह, विमल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Chautha Prahari
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






