लखनऊ, 26 फरवरी।वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नीरज सिंह ने SIR अभियान के अंतर्गत लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शंकर पुरवा वार्ड तृतीय स्थित बूथ संख्या–236 पर बूथ प्रवास कर जमीनी स्तर पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।
पंतनगर सांस्कृतिक समिति, रामलीला मैदान, पंतनगर खुर्रम नगर में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए उन्होंने नए मतदाताओं के पंजीकरण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। डॉ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए घर-घर संपर्क अभियान, नए मतदाताओं का पंजीकरण और सूची में त्रुटियों के संशोधन की प्रक्रिया को तेज किया जाए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर बल दिया। डॉ. सिंह ने स्पष्ट किया कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की आधारशिला है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग के अनुसार, कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष अनिल कश्यप, नरेंद्र सिंह देवड़ी, उमेश चंद्र सनवाल, चेतन सिंह बिष्ट, के.के. जायसवाल, अभिषेक खरे, एस.एन. पांडेय, विजय भुर्जी, के.पी. सिंह, हेमा सनवाल, नीलिमा त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author: Chautha Prahari
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854







