होली से पहले खुशखबरी: राज्यकर्मियों को समय से पहले वेतन, 28 फरवरी कार्य दिवस घोषित

सीएम योगी का सख्त निर्देश,आउटसोर्सिंग व संविदाकर्मियों को भी त्योहार से पहले होगा भुगतान
लखनऊ, 27 फरवरी। Yogi Adityanath ने होली से पहले प्रदेश के लाखों राज्यकर्मियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन का भुगतान हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली जैसे प्रमुख पर्व के अवसर पर किसी भी कर्मचारी को आर्थिक परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समयसीमा का कड़ाई से पालन करें। भुगतान में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आउटसोर्सिंग, संविदा और सफाईकर्मियों को भी मिलेगा समय पर वेतन
सीएम योगी ने खास तौर पर निर्देश दिए हैं कि आउटसोर्सिंग कर्मी, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी सहित सभी श्रेणी के कर्मचारियों को भी त्योहार से पहले भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने दो टूक कहा कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी।
28 फरवरी (शनिवार) रहेगा कार्यदिवस
सरकार ने वेतन भुगतान की प्रक्रिया समय से पूरी करने के लिए 28 फरवरी (शनिवार) को कार्यदिवस घोषित किया है।
2, 3 और 4 मार्च को होली का अवकाश
होली पर्व के अवसर पर प्रदेश में 2, 3 और 4 मार्च को अवकाश घोषित किया गया है।
लापरवाही पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि भुगतान और अवकाश संबंधी आदेशों के पालन में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
त्योहार के दौरान कर्मचारियों के हित सर्वोपरि रहेंगे — यह संदेश स्पष्ट रूप से सरकार की ओर से दिया गया है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





