होली से पहले बड़ी कार्रवाई: अयोध्या में 24.71 लाख का ड्राई फ्रूट जब्त, 46 नमूने जांच को भेजे

अयोध्या, 27 फरवरी। होली पर्व से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जनपद में सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश व जिलाधिकारी अयोध्या के निर्देशन में शुक्रवार को सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चंद्र सिंह के नेतृत्व में सचल दल ने प्रतिष्ठान ब्लिंक कामर्स प्रा. लि. समेत कई स्थानों पर छापेमारी की।
क्या-क्या हुआ जब्त?
01 नमूना खजूर एवं 18 किग्रा खजूर (₹9,180) जब्त
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सोनी द्वारा 01 नमूना खजूर व 1560 किग्रा खजूर (₹7,80,000) जब्त
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डाॅ. पी.के. त्रिपाठी के नेतृत्व में 01 नमूना बादाम व 249 किग्रा बादाम (₹2,11,650) जब्त
सुमित चौधरी द्वारा 01 नमूना काजू, 01 नमूना खजूर,
बादाम 99 किग्रा (₹82,170)
काजू 49 किग्रा (₹32,340) जब्त
कुल मिलाकर ₹24,71,408 मूल्य के खाद्य पदार्थों का जब्तीकरण किया गया।
46 नमूने जांच को, 96 किग्रा पनीर-खोया नष्ट
सहायक आयुक्त (खाद्य) मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि होली को देखते हुए अब तक 46 नमूनों का संकलन कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं 96 किग्रा पनीर व खोया (₹71,580) को मानक के अनुरूप न पाए जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया।
जारी रहेगा अभियान
जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश हैं कि होली के दौरान आमजन को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से सघन प्रवर्तन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने व्यापारियों को चेतावनी दी है कि गुणवत्ता से समझौता करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई तय है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





