हर सेक्टर में तेजी, समीक्षा बैठक में सीएम योगी सख्त,राजस्व ही विकास की असली रफ्तार

लखनऊ, 27 फरवरी। उत्तर प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के फरवरी माहांत तक ₹1,96,177 करोड़ का कर एवं करेत्तर राजस्व जुटाकर मजबूत आर्थिक संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में विभागवार उपलब्धियों का आकलन किया गया। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा— “राजस्व वृद्धि ही प्रदेश के विकास कार्यों की गति तय करती है।
लक्ष्य बड़ा, रफ्तार उससे भी तेज
कुल वार्षिक लक्ष्य: ₹2,95,000 करोड़
फरवरी तक वसूली: ₹1,96,177 करोड़
राज्य कर (GST + VAT) में मजबूत पकड़
लक्ष्य: ₹1,75,725 करोड़
वसूली: ₹1,03,770 करोड़
GST: ₹75,195 करोड़
VAT: ₹28,575 करोड़
AI आधारित जांच, GST 2.0, ई-इनवॉइसिंग और ई-वे बिल मॉनिटरिंग से कर अनुपालन में बड़ा सुधार।
1.59 लाख करदाताओं की एआई जांच
फर्जी ITC पर सख्ती
₹3,117 करोड़ की रिकवरी
आबकारी विभाग: 13% से ज्यादा की छलांग
लक्ष्य: ₹63,000 करोड़
फरवरी तक संग्रह: ₹48,501 करोड़
दुकानों का 93.75% नवीनीकरण
मार्च में करीब ₹9,050 करोड़ अतिरिक्त वसूली की तैयारी। वर्षांत तक अनुमानित संग्रह ₹57,550 करोड़।
सीएम ने होली से पहले अवैध व जहरीली शराब पर ज़ीरो टॉलरेंस का निर्देश दिया।
स्टाम्प-पंजीकरण: रियल एस्टेट से बढ़ेगा खजाना
लक्ष्य: ₹38,150 करोड़
फरवरी तक: ₹29,487 करोड़
यमुना एक्सप्रेसवे, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद, बरेली, गोरखपुर और वाराणसी की नई परियोजनाओं से राजस्व बढ़ने की उम्मीद।
मुख्यमंत्री ने लैंड रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन और रजिस्ट्री कार्यालयों के आधुनिकीकरण को तेज करने को कहा।
परिवहन व खनन में भी रफ्तार
परिवहन विभाग
लक्ष्य: ₹14,000 करोड़
वसूली: ₹11,005 करोड़
खनन विभाग
लक्ष्य: ₹6,000 करोड़
फरवरी तक: ₹3,597 करोड़
मार्च में ₹600 करोड़ अतिरिक्त वसूली की संभावना
डिजिटल मैपिंग, GPS ट्रैकिंग और तकनीक आधारित निगरानी से पारदर्शिता बढ़ी।
मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मजबूत राजस्व से इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, सामाजिक योजनाएं और औद्योगिक निवेश को गति मिलती है। सभी विभागों को टीम भावना, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





