15 Best News Portal Development Company In India

अलीगढ़ बस हादसा:परिवहन मंत्री के निर्देश पर दो अधिकारी निलंबित

SHARE:

 

लखनऊ, 2 फरवरी। योगी सरकार के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार  दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शासन ने अलीगढ़ स्कूल बस दुर्घटना मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आदेश अपर मुख्य सचिव (परिवहन) अर्चना अग्रवाल द्वारा जारी किए गए।
इस प्रकरण की जानकारी देते हुए किंजल सिंह, परिवहन आयुक्त ने बताया कि 28 फरवरी 2026 को अलीगढ़ सीमा से सटे कासगंज के नगला साधु गांव में स्कूल बस संख्या UP-81 BT-8873 का फर्श टूटने से एक छात्रा सड़क पर गिर गई, जिस पर बस का टायर चढ़ने से उसकी मृत्यु हो गई।
उक्त बस अलीगढ़ दादो स्थित
माउण्ट देवा इंटरनेशनल स्कूल में संचालित थी। जांच में पाया गया कि वाहन का बीमा एवं परमिट की वैधता समाप्त हो चुकी थी।

(फोटो: परिवहन मुख्यालय, लखनऊ — सांकेतिक चित्र)औ

किन पर हुई कार्रवाई?
शासन ने
चम्पालाल, तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक), अलीगढ़ (वर्तमान में एआरटीओ, सिद्धार्थनगर)
बंदना सिंह, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अलीगढ़
को शासकीय कार्यों में शिथिलता एवं पर्यवेक्षणीय दायित्वों के निर्वहन में कमी पाए जाने पर निलंबित किया है।
संबंधित अधिकारियों से तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया था।
आगे की कार्रवाई
✔ स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दी गई
✔ त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्रीय अधिकारियों को निरंतर भ्रमण के निर्देश
✔ मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित
✔ सड़क दुर्घटनाओं की त्वरित सूचना प्रणाली सक्रिय
परिवहन मंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854