अयोध्या, 2 फरवरी। भगवान श्रीराम की जल समाधि स्थल के रूप में प्रसिद्ध गुप्तार घाट पर होलिका दहन के पावन अवसर पर पारंपरिक रंगों और लोकधुनों से सजा विशेष सांस्कृतिक आयोजन हुआ।

दोपहरिया क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक फगुआ गीतों से की गई। क्लब के सदस्यों ने लोकधुनों पर फाग गाकर पूरे वातावरण को होलीमय बना दिया। घाट परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही फूलों की होली खेलकर आयोजन को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक स्वरूप प्रदान किया गया।
आयोजकों ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में विलुप्त हो रहे पारंपरिक फगुआ गीतों और लोकसंस्कृति को पुनर्जीवित करना समय की आवश्यकता है। नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने के उद्देश्य से यह आयोजन प्रतिवर्ष होलिका दहन के अवसर पर किया जाता है।
इस आयोजन ने न केवल होली के उल्लास को जीवंत किया, बल्कि सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और आगे बढ़ाने का भी संदेश दिया।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





