15 Best News Portal Development Company In India

भदरसा केस पर सियासत गरम: पीड़िता परिवार से मिले संजय निषाद, हाईकोर्ट में लड़ाई का ऐलान

SHARE:

अयोध्या, 2 फरवरी।भदरसा के चर्चित सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी मोईद खान के निचली अदालत से बरी होकर जेल से रिहा होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
प्रदेश के मत्स्य मंत्री व निषाद राज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने अयोध्या पहुंचकर पीड़िता की मां से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पीड़िता अब हाईकोर्ट जाने की तैयारी में है और मजबूत पैरवी के जरिए दोबारा जेल भेजने की कोशिश की जाएगी।
मंत्री ने बताया कि मामले में मोईद खान के नौकर राजू खान को 20 वर्ष की सजा सुनाई जा चुकी है।

फाइल फोटो

सर्किट हाउस में सपा पर साधा निशान

पत्रकारों से बातचीत के दौरान संजय निषाद ने आरोप लगाया कि रिहाई के बाद सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने फोन पर मोईद खान की बातचीत अखिलेश यादव से कराई।
उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मामले में इस प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप उचित नहीं है।
समाज को न्याय की लड़ाई में साथ खड़ा होना चाहिए”
संजय निषाद ने कहा कि पीड़िता निषाद समाज से है और पूरे समाज को न्याय की इस लड़ाई में उसके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी सहायता दी जाएगी।

#अयोध्या #भदरसा_मामला #संजय_निषाद #निषाद_पार्टी #मोईद_खान #अखिलेश_यादव #सपा #हाईकोर्ट #उत्तरप्रदेश #राजनीति #ब्रेकिंग_न्यूज़

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854