15 Best News Portal Development Company In India

Lucknow News: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ‘वैदिक नववर्षिका’ पत्रिका का किया विमोचन, भारतीय संस्कृति पर जताया गर्व

SHARE:

18 मार्च को होने वाले ‘भारतीय नववर्ष महोत्सव’ में शामिल होने का दिया गया निमंत्रण

लखनऊ/नई दिल्ली।भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ‘वैदिक नववर्षिका’ पत्रिका का विमोचन किया गया। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में इस पत्रिका का लोकार्पण किया। यह पत्रिका भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति और अखिल विश्व गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित की गई है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिला प्रतिनिधि मंडल
नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को ‘वैदिक नववर्षिका’ पत्रिका भेंट करते भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अभिषेक खरे और अन्य सदस्य।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अभिषेक खरे ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पारंपरिक अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्षामंत्री को आगामी 18 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले ‘भारतीय नववर्ष महोत्सव’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया।
पत्रिका के विमोचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान अत्यंत समृद्ध और गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व होना चाहिए। उनके अनुसार इस प्रकार के प्रकाशन और सांस्कृतिक आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनते हैं।
पत्रिका के संपादक ज्ञान किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि ‘वैदिक नववर्षिका’ का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। यह पत्रिका लोगों को पाश्चात्य नववर्ष की परंपराओं से आगे बढ़कर भारतीय नववर्ष को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करती है।
भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अभिषेक खरे ने बताया कि उनके नेतृत्व में यह आयोजन पिछले पांच वर्षों से लगातार किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य भारतीय कालगणना और उसके वैज्ञानिक महत्व को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। इनमें विमर्श कुमार रस्तोगी (कोषाध्यक्ष), जितेंद्र सिंह चौहान, सतीश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, डॉ. शिशिर श्रीवास्तव, सुनील वैश्य, दीपक अग्रवाल और शैलेश टंडन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854