15 Best News Portal Development Company In India

प्रेरणा कैंटीन से 10 हजार से अधिक महिलाएं बनीं लखपति, प्रदेश में 2100 से ज्यादा कैंटीन दे रहीं रोजगार सबहेड

SHARE:

लखनऊ, 09 मार्च। उत्तर प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रेरणा कैंटीन योजना के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू हुई इस योजना से अब तक प्रदेश की 10 हजार से अधिक महिलाएं लखपति बन चुकी हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस समय 2100 से अधिक प्रेरणा कैंटीन संचालित की जा रही हैं। इन कैंटीनों का संचालन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं कर रही हैं, जिससे उन्हें नियमित आय के साथ-साथ रोजगार का स्थायी साधन भी मिल रहा है।

Paryana canteen government office health centre
सरकारी कार्यालय और स्वास्थ्य केंद्रों में संचालित प्रेरणा कैंटीन में भोजन बनाती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।

इन कैंटीनों का संचालन जिलाधिकारी कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, विकासखंड कार्यालय के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया जा रहा है। यहां आने वाले कर्मचारियों, मरीजों और उनके परिजनों को स्वच्छ और किफायती भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्रों में भी प्रेरणा कैंटीन स्थापित की गई हैं। इसी कड़ी में अब तक 832 प्रेरणा कैंटीन पीएचसी और सीएचसी में स्थापित की जा चुकी हैं।
प्रेरणा कैंटीन से जुड़ी प्रत्येक महिला को औसतन 10 हजार रुपये से अधिक की मासिक आय हो रही है। इससे महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार आया है और वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई