15 Best News Portal Development Company In India

CM हेल्पलाइन 1076 विवाद: CM योगी के सख्त रुख के बाद कर्मचारियों की जीत, वेतन बढ़ाने पर कंपनी तैयार

SHARE:

CM हेल्पलाइन 1076 कर्मचारियों की समस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त निर्देश 

लखनऊ, 3 अप्रैल। उत्तर प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन 1076 से जुड़े कर्मचारियों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा फैसला लिया है। कर्मचारियों के वेतन और कार्यस्थल से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल प्रभाव से समाधान के निर्देश दिए, जिसके बाद कंपनी प्रबंधन को झुकना पड़ा।

CM हेल्पलाइन 1076 कर्मचारियों की समस्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त निर्देश 
सीएम हेल्पलाइन के कर्मचारियों की फोटो

दरअसल, सीएम हेल्पलाइन 1076 में कार्यरत कर्मचारियों ने वी-विन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ वेतन और सुविधाओं को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। लंबे समय से चल रही इन समस्याओं के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा था। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचने के बाद उन्होंने इसे प्राथमिकता पर लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक ने पूरे प्रकरण की गहन समीक्षा कराई। इसके बाद कंपनी के शीर्ष प्रबंधन के साथ उच्चस्तरीय वार्ता की गई। मुख्यमंत्री स्तर से हुए सख्त हस्तक्षेप का असर तुरंत देखने को मिला और कंपनी को कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाना पड़ा।
कंपनी ने कर्मचारियों की प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए वेतन वृद्धि पर सहमति दे दी है। इसके साथ ही कार्यस्थल की सुविधाओं में सुधार करने का भी आश्वासन दिया गया है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों में राहत और संतोष का माहौल है।
यूपीडेस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। साथ ही भविष्य में इस तरह की स्थिति न उत्पन्न हो, इसके लिए निरंतर निगरानी की जाएगी।
मुख्यमंत्री के त्वरित हस्तक्षेप का असर यह हुआ कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई और कर्मचारी वापस अपने काम पर लौट आए। कर्मचारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कर्मचारी हिमांशु विक्रम ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनना और तुरंत कार्रवाई करना बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन को लेकर चल रही समस्या का समाधान अब संभव हो पाया है, जिससे सभी कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
वहीं विकास यादव ने भी मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके हस्तक्षेप से ही यह समाधान संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि अब सभी कर्मचारी पुनः अपने कार्य पर लौट आए हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य कर रहे हैं।
अंकित शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस निर्णय से कार्यस्थल का माहौल बेहतर हुआ है और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अब सभी कर्मचारी पूरी लगन और समर्पण के साथ अपने कार्य में जुटे हैं।
यह पूरा घटनाक्रम दर्शाता है कि सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर गंभीर है और किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री का यह कदम न केवल कर्मचारियों के लिए राहत भरा है, बल्कि अन्य संस्थानों के लिए भी एक स्पष्ट संदेश है।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई