लखनऊ/सीतापुर,5 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीतापुर जिले में हुए भीषण अग्निकांड का संज्ञान लेते हुए तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं और उनके परिजनों को मदद करने के लिए अधिकारियों को कहां है। सीएम योगी के निर्देश का नतीजा है कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

जनपद सीतापुर की तहसील महमूदाबाद अंतर्गत ग्राम सरैया चलाकापुर में 4 अप्रैल को लगी भीषण आग में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों का पालन करते हुए जिला प्रशासन ने बिना विलंब कार्रवाई की। शासनादेश के तहत मृतकों के परिजनों के बैंक खातों में 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल भेज दी गई। इस त्वरित सहायता से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
जिला प्रशासन ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उन्हें आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित विभागों को आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पीड़ितों को जल्द से जल्द लाभ मिल सके।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपायों पर भी काम किया जा रहा है। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और राहत कार्य लगातार जारी हैं।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





