(विनय प्रकाश सिंह)
बाराबंकी, 07 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी के सुढियामऊ स्थित मदरसा मुईनुल इस्लाम में मंगलवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा 7 के छात्र-छात्राओं को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 सौंपे गए। परीक्षा में सफल छात्र-छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधन की ओर से भी सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्सुकता और खुशी साफ झलक रही थी। जैसे ही परिणाम वितरण की प्रक्रिया शुरू हुई, छात्रों ने अपने-अपने परिणाम प्राप्त किए और अपने प्रदर्शन को लेकर संतोष और उत्साह व्यक्त किया। कई विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वही सफल विद्यार्थियों ने अपने आगे की भविष्य को लेकर अभी से ही गंभीर दिखाई पड़े। जिससे प्रतीत होता है कि विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता कितनी बेहतरीन रही है जो बच्चों को अपने भविष्य को संवारने की चिंता अभी से ही सताने लगी है। यह विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत कहे जा सकते हैं। बहरहाल प्रबंध तंत्र की जितनी भी तारीफ की जाए कम है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य असगर अली, वरिष्ठ अध्यापक फौकानिया मोहम्मद शुएब अंसारी तथा कक्षाध्यापक मोहम्मद इरफान सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य असगर अली ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान का आकलन है, लेकिन असली सफलता निरंतर सीखने और आगे बढ़ने में निहित होती है।
वरिष्ठ अध्यापक मोहम्मद शुएब अंसारी ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छे परिणाम के लिए नियमित अध्ययन और समय प्रबंधन बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को आने वाले सत्र के लिए लक्ष्य निर्धारित करने और उसे हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी।
कक्षाध्यापक मोहम्मद इरफान ने विद्यार्थियों को उनके प्रदर्शन के अनुसार मार्गदर्शन दिया और कमजोर विषयों में सुधार करने के लिए विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने के बजाय उससे सीख लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। अभिभावकों ने भी इस आयोजन की सराहना की और विद्यालय प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की।
अंत में सभी छात्र-छात्राओं को उनके परिणाम वितरित किए गए और कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक और संकल्पित बनाने में भी सहायक सिद्ध हुआ।
Author: Chautha Prahari
Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






