15 Best News Portal Development Company In India

बुनकरों के लिए बड़ा ऐलान… आय बढ़ेगी, बिजली बिल घटेगा, सीएम योगी ने चला दिया मास्टर प्लान!

SHARE:

क्लस्टर मॉडल, डिजिटल मार्केट और सौर ऊर्जा से बदलेगी बुनकरों की किस्मत, सीधी ग्राहक तक होगी पहुंच
(विनय प्रकाश सिंह)
लखनऊ,09 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के बुनकरों के लिए सरकार ने बड़ा विजन तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ शब्दों में कहा है कि अब बुनकर सिर्फ परंपरा के प्रतीक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं — और उनकी आय, सम्मान और स्थिर रोजगार सुनिश्चित करना सरकार की टॉप प्राथमिकता है।

यूपी में बुनकर हथकरघा पर समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ में पॉवरलूम बुनकरों के विद्युत बिल में राहत को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए।

गुरुवार को लखनऊ में हुई हथकरघा विभाग की हाई लेवल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने एक के बाद एक बड़े निर्देश दिए, जिससे साफ है कि आने वाले समय में बुनकरों की तस्वीर और तकदीर दोनों बदलने वाली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी बुनकरों के सामने कई बड़ी समस्याएं हैं — जैसे कच्चे माल की बढ़ती कीमत, आधुनिक डिजाइन की कमी और बाजार तक सीमित पहुंच। लेकिन अब इन समस्याओं का हल सिर्फ योजनाओं से नहीं, बल्कि एक मजबूत और संगठित सिस्टम बनाकर किया जाएगा।
क्लस्टर मॉडल से होगा बड़ा बदलाव
CM योगी ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि बुनकर बहुल इलाकों की पहचान कर वहां क्लस्टर आधारित विकास मॉडल लागू किया जाए। इसका मतलब यह है कि अब बुनकरों को अलग-अलग नहीं, बल्कि समूह में जोड़कर काम कराया जाएगा — जिससे उत्पादन, गुणवत्ता और मार्केटिंग तीनों मजबूत होंगे।
उन्होंने कहा कि ये क्लस्टर सिर्फ उत्पादन तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इन्हें फुल वैल्यू चेन मॉडल पर विकसित किया जाएगा — जिसमें डिजाइन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और मार्केटिंग सब कुछ एक ही सिस्टम के तहत होगा।
1.99 लाख बुनकरों को मिलेगा फायदा
बैठक में बताया गया कि प्रदेश में करीब 1.99 लाख बुनकर काम कर रहे हैं और उत्तर प्रदेश इस सेक्टर में देश में छठे स्थान पर है। कालीन, दरी और मैट के उत्पादन में प्रदेश पहले से ही मजबूत स्थिति में है, जबकि बेडशीट और फर्निशिंग जैसे प्रोडक्ट्स में भी तेजी से पहचान बन रही है।
अब सीधे ग्राहक से जुड़ेंगे बुनकर
मुख्यमंत्री ने डिजिटल प्लेटफॉर्म और ई-कॉमर्स को लेकर बड़ा जोर दिया। उन्होंने कहा कि बुनकरों को सीधे ग्राहकों से जोड़ना जरूरी है, ताकि बिचौलियों की भूमिका खत्म हो और उन्हें उनके उत्पाद का सही दाम मिल सके।
इसके लिए सरकार डिजाइनर-कम-मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, एक्सपोर्ट हाउस और सोर्सिंग एजेंसियों को जोड़ने की तैयारी में है — जिससे बुनकरों के उत्पाद देश-विदेश के बाजार तक पहुंच सकें।
बिजली बिल पर राहत की तैयारी
सबसे बड़ा मुद्दा जो बैठक में उठा, वो था पॉवरलूम बुनकरों का बिजली बिल। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि इसमें राहत देना बेहद जरूरी है। इसके लिए हथकरघा विभाग और पावर कॉर्पोरेशन मिलकर एक व्यवहारिक प्लान तैयार करेंगे।
सौर ऊर्जा बनेगी गेम चेंजर
सीएम योगी ने सौर ऊर्जा को बुनकरों के लिए गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि अगर बुनकरों को सोलर एनर्जी से जोड़ा जाए तो उनकी बिजली लागत में भारी कमी आएगी और लंबे समय तक राहत मिलेगी।
साफ संदेश — बुनकरों को मिलेगा पूरा सपोर्ट
मुख्यमंत्री ने अंत में साफ कहा कि सरकार ऐसी नीति तैयार करेगी जो पारदर्शी, संतुलित और जमीन पर लागू होने वाली हो। लक्ष्य सिर्फ योजना बनाना नहीं, बल्कि बुनकरों को असली फायदा पहुंचाना है।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई