15 Best News Portal Development Company In India

पलिया शाहबादी की निषाद बस्ती में महापौर का जनसंवाद, योजनाओं का लिया जमीनी फीडबैक

SHARE:

महापौर को अपने बीच पाकर खिले चेहरे, पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को किया सम्मानित

अयोध्या,09 अप्रैल।भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत गुरुवार को अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कृष्णानगर वार्ड स्थित पलिया शाहबादी की निषाद बस्ती में पहुंचकर जनसंवाद किया। महापौर के आगमन से पूरी बस्ती में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने बीच पाकर खुशी जाहिर की।

अयोध्या की निषाद बस्ती में जनसंवाद करते महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी
बस्ती के लोगों ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर आभार जताया। खासतौर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में आए बदलाव को साझा किया। लोगों ने कहा कि पहले जहां उन्हें कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों में रहना पड़ता था, वहीं अब पक्के घर मिलने से उनका जीवन सुरक्षित और सम्मानजनक हो गया है।
महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना के करीब दस लाभार्थियों के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने लाभार्थियों से सीधे संवाद कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति और लाभ की जानकारी ली। महापौर ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।
जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान महापौर ने खन्ने निषाद के आवास पर बैठक कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने नगर निगम से जुड़ी बुनियादी सुविधाओं—जैसे सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं—के बारे में विस्तृत जानकारी ली। लोगों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के दौरान भारत निषाद, गुड्डू, दिनेश, पुत्तीलाल समेत अन्य लाभार्थियों ने माल्यार्पण कर महापौर का स्वागत किया। महापौर ने सभी को भरोसा दिलाया कि नगर निगम, राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं से हर जरूरतमंद को लाभान्वित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रमाशंकर निषाद, मंडल अध्यक्ष रवि सोनकर, भाजपा नेता सुनील जायसवाल, अजय निषाद, सुखलाल निषाद, जयप्रकाश साहू, धर्मवीर निषाद, पंकज कनौजिया, कमलेश कनौजिया और रमाकांत निषाद सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
महापौर की मौजूदगी से बस्ती में संतोष और विश्वास का माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह सीधे उनके बीच आकर संवाद करना उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। जनसंवाद के माध्यम से न केवल योजनाओं का फीडबैक मिला, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद भी मजबूत हुआ।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई