15 Best News Portal Development Company In India

सीएम डैशबोर्ड मार्च 2026: हमीरपुर नंबर-1, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर

SHARE:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश समग्र विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बीते नौ वर्षों में प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है और समाज के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयासों को मजबूती मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम योगी की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारने में सीएम डैशबोर्ड एक प्रभावी मॉनिटरिंग टूल के रूप में उभरा है। इसके माध्यम से जनसुनवाई, जनकल्याणकारी योजनाओं और राजस्व कार्यों की नियमित निगरानी की जाती है, जिससे जिलों में प्रशासनिक दक्षता और जवाबदेही बढ़ी है।
इसी क्रम में जारी सीएम डैशबोर्ड की मार्च 2026 रिपोर्ट में प्रदेश के जिलों की रैंकिंग सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार हमीरपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। वहीं बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
हर माह 49 विभागों के 110 कार्यक्रमों की होती है समीक्षा
सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में 49 विभागों के 110 से अधिक कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा की जाती है। इसमें विकास कार्यों की प्रगति, शिकायतों का निस्तारण, राजस्व वसूली और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया जाता है।
मार्च रिपोर्ट के अनुसार, हमीरपुर ने संयुक्त रैंकिंग में 10 में से 9.55 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। बरेली ने 9.54 अंक के साथ दूसरा और रामपुर ने 9.51 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टॉप फाइव में मैनपुरी और हरदोई भी शामिल
रिपोर्ट में मैनपुरी चौथे और हरदोई पांचवें स्थान पर रहे हैं। इसके अलावा टॉप 10 जिलों में शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, जालौन, सोनभद्र और कौशांबी ने भी अपनी जगह बनाई है।
क्या बोले डीएम रामपुर
रामपुर के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग उन जिलों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करती है, जिन्होंने प्रशासनिक दक्षता और विकास कार्यों में बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले में विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जा रहा है, जिसके चलते रामपुर लगातार टॉप 10 में बना हुआ है।
प्रशासनिक प्रतिस्पर्धा से बढ़ा विकास
विशेषज्ञों के अनुसार, सीएम डैशबोर्ड ने जिलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा दिया है। इससे न केवल प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आई है, बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी तेजी से आम जनता तक पहुंच रहा है।

 

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854