Breaking News
चौथा प्रहरी: यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत, एआई सक्षम एक्स-रे, एमआरआई और डिजिटल मैमोग्राफी मशीनें लगेंगी चौथा प्रहरी न्यूज: 1 जुलाई से शुरू होगा यूपी का वन महोत्सव, घर-घर पहुंचेंगे आम के पौधे चौथा प्रहरी न्यूज : UPTET 2026: 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए कड़े इंतजाम, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- परीक्षा निष्पक्ष और तनावमुक्त हो चौथा प्रहरी न्यूज: रायबरेली अस्पताल में मरीज से अभद्रता पर बड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम के निर्देश पर स्वीपर निलंबित चौथा प्रहरी: 1 जुलाई से स्कूल वाहनों पर सख्त निगरानी, बिना फिटनेस और परमिट वाले वाहनों पर होगी कार्रवाई यूपी में अब पेपर RC नहीं, चिप और QR कोड वाली स्मार्ट कार्ड RC मिलेगी; 1 अगस्त से नई व्यवस्था लागू
15 Best News Portal Development Company In India

उद्गम स्थल माधोटांडा से संगम स्थल कैथी तक निकलेगी गोमती जीवन यात्रा

SHARE:

15 फरवरी से 13 मार्च तक गोमती किनारे गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान

लखनऊ, 10 फरवरी। गोमती के उद्गम स्थल माधोटांडा से संगम स्थल कैथी तक ‘गोमती जीवन यात्रा’ निकलेगी। ‘आदि गंगा’ की निर्मलता एवं अविरलता के लिए ‘यूथ इन एक्शन’ अभिनव पहल कर रहा है। 15 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक पीलीभीत से गाजीपुर-वाराणसी तक 1,500 किमी की गोमती परिक्रमा की जाएगी। इस दौरान गोमती किनारे पड़ने वाले कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलेगा। यह जानकारी संस्था के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को दी। वह विश्व संवाद केंद्र के विवेकानंद सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र भदौरिया, संस्था के कोषाध्यक्ष अनिकेत अनि, प्रचार प्रमुख प्रत्यूष श्रीवास्तव एवं व्यवस्था प्रमुख शशांक सूर्यवंशी भी मौजूद रहे।

‘यूथ इन एक्शन’ के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी की जीवन-रेखा मानी जाने वाली गोमती के संरक्षण, पुनर्जीवन और सामाजिक चेतना के उद्देश्य से यूथ इन एक्शन ‘गोमती जीवन यात्रा’ निकाल रहा है। यह यात्रा 15 फरवरी, 2026 को गोमती के उद्गम स्थल माधोटांडा (पीलीभीत) से प्रारंभ होकर 13 मार्च, 2026 को गंगा–गोमती संगम (वाराणसी–गाज़ीपुर) में संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि लगभग 1,500 किलोमीटर लंबी यात्रा गोमती नदी के तटवर्ती जिलों से गुजरते हुए समाज, युवाओं, किसानों, बुद्धिजीवियों और प्रशासन को एक साझा मंच पर जोड़ने का प्रयास है।

‘यूथ इन एक्शन’ के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने कहा, ‘गोमती केवल एक नदी नहीं है, यह हमारी संस्कृति, खेती, आजीविका और भविष्य से जुड़ी हुई है। आज यदि हम नदी के प्रति जिम्मेदार नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। गोमती जीवन यात्रा समस्या बताने की नहीं, समाधान की यात्रा है।’ उन्होंने बताया कि यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर तीन कार्यक्रम अनिवार्य रूप से होंगे। इसमें नदी पूजन एवं गोमती वंदना, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प तथा स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान शामिल हैं। यात्रा के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम चौपालों, नगर संवादों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से नदी संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

गोमती बचेगी, तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा : ‘यूथ इन एक्शन’ के राष्ट्रीय संयोजक शतरुद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यह यात्रा पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हरदोई, सीतापुर, नैमिषारण्य, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर, वाराणसी और गाज़ीपुर जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होकर गुज़रेगी। यूथ इन एक्शन ने समाज के सभी वर्गों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और मीडिया से अपील की है कि वे इस यात्रा से जुड़ें, इसे समर्थन दें। गोमती की अविरलता और निर्मलता के अभियान को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने नारा दिया कि ‘नदी बचेगी, तभी जीवन बचेगा। गोमती बचेगी, तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा।’

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई