वोटर सूची का अध्ययन करें,फर्जी वोटर पहचानें,शिकायत करें
लखनऊ। शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा बीएलए टू एवं शक्ति केंद्र संयोजकों के साथ विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर कार्यशाला को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने संबोधित किया। वहीं सरोजनीनगर विधानसभा में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर बीएलए टू एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को विस्तृत जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक कहा कि वोटर लिस्ट का अध्ययन करें। अपने क्षेत्र के फर्जी वोटरों को पहचानें और उनकी शिकायत करें। व्यापक स्तर पर विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटि-मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चल रहा है। बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का विवरण ले रहे हैं। योग्य नागरिक फॉर्म भरकर अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं। फर्जी और घुसपैठिए मतदाताओं को वोटर लिस्ट से हटाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। मतदाताओं को अपनी नागरिकता साबित करने के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट या बिजली के बिल जैसे मान्य दस्तावेज़ जमा करने होंगे। भाजपा इस अभियान में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित करने के लिए पूरा सहयोग कर रही है।डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा एक बड़े परिवार जैसी पार्टी है लेकिन यह किसी की पारिवारिक पार्टी नहीं है। यहां मेहनत से आप आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उदाहरण देते हुए कहा कि वे जिलाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के पद पर रहे और आज देश के रक्षामंत्री हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस और सपा में परिवारवाद चलता है।लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि सभी विधानसभा के सभी बीएलए टू की सूची तैयार कर ली गई है वह बीएलए के साथ मिलकर के घर-घर जाकर के मतदाता पुनरीक्षण करने में सहयोग प्रदान करेंगे यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि मतदाता सूची में वही नाम सम्मिलित होंगे जिन्होंने गणना प्रपत्र भरकर जमा किया है जिन लोगों का 2003 की मतदाता सूची में नाम है उनका कोई दस्तावेज नहीं देना है एक फोटो चिपका कर बीएलए को देना है जिनका नाम 2025 की सूची में है लेकिन 2003 की सूची में नहीं है यदि उनके पिता या माता दादा का नाम 2003 की सूची में देश में कहीं भी है तो वह उसकी छाया प्रति लगा दें और उसको कोई दस्तावेज नहीं देना है यदि 2025 की मतदाता सूची में नाम है 2003 की मतदाता सूची में उसका माता-पिता दादा का नाम नहीं है तो उसकी फोटो युक्त दस्तावेज देना होगा । यदि आपका नाम किसी दूसरे बूथ पर शहर में है तो जहां पर नाम है वहां के बीएलओ को नाम कटवाने का फॉर्म साथ भरकर दीजिए वह उसकी रसीद लीजिए वह रसीद आप वर्तमान में जहां रह रहे हैं वहां बूथ को फॉर्म 6 के साथ दीजिए तो आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ जाएगा।कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश तिवारी, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के संयोजक मान सिंह, विनायक पांडे, अनुराग साहू, राकेश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, चेयरमेन, जिला सहकारी बैंक हरशरण लाल गुप्ता, नगर मंत्री लखविंदर पाल सिंह, नगर मंत्री योगेंद्र पटेल, नगर संयोजक चेतन बिष्ट, पार्षदगण नरेंद्र पाल, संदीप यादव, संतोष धानुक, गिरीश मिश्रा, बबलू मिश्रा, श्रवण नायक, पीयूष दीवान, आशीष हितैषी, सुशील तिवारी, राजू गांधी, आदर्श मिश्रा, मंडल अध्यक्षगण महेंद्र राजपूत, राजन वर्मा, मानस बाहरी, रूपा देवी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।सरोजनी नगर विधानसभा कार्यशाला में रमाशंकर त्रिपाठी, चेतन बिष्ट, अशोक तिवारी, संजय लोधी, मंडल अध्यक्ष के. के. श्रीवास्तव, शिवशंकर विश्वकर्मा,विनोद मौर्या, शिवबक्श सिंह, विवेक राजपूत, मोहित तिवारी, उपस्थित रहें।
Author: Chautha Prahari
Editor in chief Vinay Prakash Singh R. NO. UDYAM -UP-24-0043854






