- धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा को लेकर,दिल्ली-मथुरा हाइवे बंद,फरीदाबाद में रूट बदला
- फरीदाबाद। बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा शनिवार को सुबह 9 बजे फरीदाबाद पहुंच गई। हज़ारों की संख्या में लोग इसमें शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी पदयात्रा में पहुंचे। इस दौरान देश के जाने माने क्रिकेटर और बड़ी हस्तियां भी यात्रा में शामिल हुई। इधर आज दशहरा ग्राउंड से सुबह के समय यात्रा हाइवे की ओर प्रस्थान करेगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोपहर में थोड़ी देर के लिए नैशनल हाइवे बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि बल्लभगढ़ रेलवे ओवरब्रिज से ही पदयात्रा होकर गुजरेगी। यह रास्ता काफी सकरा है। इसके चलते दिल्ली से मथुरा और मथुरा से दिल्ली की ओर आने वाला ट्रैफिक रोका जाएगा। बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे भी कुछ समय से लिए ट्रैफिक बाधित रहेगा। सोहना रेलवे ओवरब्रिज भी बंद रहेगा। जानकारों की माने तो पदयात्रा के लिए करीब 130 बसें और 60 से 70 गाड़ी बागेश्वर धाम से ही चली है। सड़को पर पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभालते नजर आई। वही, पुलिस अडवाइजरी होने के बाद भी वाहन चालक बंद किए गए रास्तों की ओर जा रहे थे, लेकिन पहले से ही अलर्ट पुलिस ने वाहन चालकों को रोककर दूसरे वैकल्पिक रास्तों से जाने को कहा, लेकिन उन्हे रास्तों की जानकारी नही थी, इसलिए वे भटकते रहे। बताते है कि शनिवार सुबह आठ बजे से यात्रा समाप्त होने तक फरीदाबाद से गुड़गांव यानि पाली- मांगर आने जाने वाला रोड पूर्णतया बंद की गई थी। पाली-भाकरी रोड से बड़खल की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इससे वाहन चालको को सैनिक कॉलोनी में अंदर रूट डायवर्ट कर दिया, जहां कॉलोनी में वाहनों का दबाव बढ़ गया। कॉलोनी में लोग भटकते रहे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






