15 Best News Portal Development Company In India

बिहार चुनाव:कांग्रेस व आरजेडी लाना चाहते हैं जंगलराज,अररिया में जमकर गरजे सीएम योगी

SHARE:

बिहार चुनाव:कांग्रेस व आरजेडी लाना चाहते हैं जंगलराज,अररिया में जमकर गरजे सीएम योगी

अररिया।बिहार में इस बार के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने जम कर प्रचार किया है। रविवार को उन्होंने अररिया के सिकटी विधान सभा क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया।
अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार का विकास केवल एनडीए सरकार ही कर सकती है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दे रही है, जबकि कांग्रेस और आरजेडी का काम सिर्फ भ्रष्टाचार और दलाली तक सीमित रहा है।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज बिहार के पास वो सब कुछ है जिसकी उसे जरूरत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और गरीबों के कल्याण की विरासत है। कांग्रेस-आरजेडी कहते थे कि राम नहीं हैं, और अगर राम नहीं हैं, तो माता जानकी कैसे होंगी। कांग्रेस कहती थी कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा। आरजेडी ने राम मंदिर की रथ यात्रा रोक दी। उत्तर प्रदेश में उनकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोली चलवाई। योगी ने कहा कि जब कांग्रेस, आरजेडी और एसपी ने कहा कि वे राम मंदिर नहीं बनने देंगे, तो हमने कहा, ‘राम लला, हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’और अयोध्या में राम मंदिर बना। अयोध्या में भगवान श्री राम को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनकर तैयार हो गया है। राम लला विराजमान हो गए हैं। राम लला के साथ, माता जानकी, भगवान राम, बजरंगबली, लक्ष्मण जी भी हैं. अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है।सीएम योगी ने कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने देश की आस्था को अपमानित किया और अब फिर से बिहार में अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरजेडी के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए कहा कि उस दौर में 60 से ज्यादा नरसंहार की घटनाएं हुई थीं। उन्होंने जनता को चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस और आरजेडी वापस सत्ता में आईं तो बिहार फिर से अपराध और अराजकता के दौर में चला जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा 2005 में नीतिश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के बाद बिहार ने विकास की नई राह पकड़ी। आज हर गांव तक सड़कें, बिजली और अन्य सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। सीएम योगी ने कहा कि आज का बिहार बदला हुआ है। पहले जो राज्य अंधेरे और भय से भरा था, वहां अब विकास की रफ्तार दिखती है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने शिक्षा, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया है। जनता को यह देखना होगा कि जो पार्टियां कभी राम मंदिर का विरोध करती थीं, वे आज भी उसी मानसिकता में जी रही है।योगी ने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाना है तो जनता को जंगलराज नहीं, विकासराज को चुनना होगा।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854