2.25 करोड़ का आरोपी बीएसए निलंबित किया गया जेडी कार्यालय में अटैच
चौथा प्रहरी ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ। प्रदेश के जनपद गोंडा के बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी को गंभीर अनियमितता के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। आरोपी बीएसए के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गये हैं। घोटालेबाज बेसिक शिक्षा अधिकारी पर देवीपाटन मंडल के मंडल आयुक्त तथा जिला अधिकारी की संस्तुति पर कार्यवाही की गई है। बताते हैं कि घोटालेबाज बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी पर फर्नीचर सप्लाई करने वाली कंपनी का टेंडर पास करने के एवज में सवा दो करोड़ की घूस मांगने का आरोप है। इसमें तीस लाख रुपये का अग्रिम भी मांग गया था। अतुल कुमार तिवारी के विरुद्ध एंटी करप्शन कोर्ट ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। बहरहाल अतुल कुमार तिवारी को शासन ने निलंबित करते हुए उन्हें मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मंडल से अटैच कर दिया गया है। इस दौरान उनके विरुद्ध जांच की कार्यवाही चलती रहेगी।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






