15 Best News Portal Development Company In India

मुंबई भाजपा का महामंत्री नियुक्त हुए आचार्य पवन राम त्रिपाठी

SHARE:

 

मुंबई भाजपा का महामंत्री नियुक्त हुए आचार्य पवन राम त्रिपाठी

चौथा प्रहरी ब्यूरो रिपोर्ट मुंबई। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुंबई भाजपा का महामंत्री आचार्य पवन राम त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है। बतादे कि आचार्य पवन राम त्रिपाठी विगत पांच वर्षों से मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर रहकर भारतीय जनता पार्टी के लिए सेवा देते चले आ रहे हैं और वर्तमान में मुंबई उपनगर दादर स्थित प्रभादेवी में हिंदुओं के प्रथम पूज्य शंकर सुतगौरी नंदन श्री गणेश जी श्री सिद्धिविनायक ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष भी हैं। फिलहाल मुंबई भाजपा का महामंत्री आचार्य पवन राम त्रिपाठी को नियुक्त किए जाने के बाद उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है और एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी जा रही है।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854