सरदार वल्लभभाई पटेल के दिखाए गए मार्गों पर चलने की आवश्यकता-डॉ नीरज सिंह
राष्ट्रीय गौरव तथा एकता भावना के उद्देश्य से सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर निकली पदयात्रा
चौथा प्रहरी (विनय प्रकाश सिंह) लखनऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में देशवासियों में राष्ट्रीय गौरव तथा एकता भावना के उद्देश्य से सरदार पटेल की जयंती पर पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करना है।
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती अभियान के तहत पश्चिम विधानसभा के सत्संग पार्क से प्रारंभ एकता पदयात्रा रूपम टेलर चौराहा मसानी देवी मंदिर सहादतगंज मातादीन रोड से निकलते हुए बालागंज चौराहे पहुंची। जहां पर आयोजित जनसभा तथा भव्य कार्यक्रम के साथ पदयात्रा का समापन बुधवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी अंजनी श्रीवास्तव के अलावा भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल अमर रहे के उद्घोष के बीच सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत की एकता एवं अखंडता की जो आधार रखी थी, वही आज देश की मजबूती का आधार बना है। डॉ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल द्वारा राष्ट्र के विकास के लिए दिखाए गए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है। मुख्य अतिथि डॉ नीरज सिंह ने आगे कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन का यही उद्देश्य और संकल्प था कि भारत अखंड रहे अक्षुण्ण रहे। भारत की सांस्कृतिक विरासत का भव्य रूप पूरी दुनिया के समक्ष एक आदर्श है। अंग्रेजों ने फूट डालो और राज करो की नीति अपनाकर वर्षों तक भारत पर शासन किया। परंतु सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोकर 562 रियासतों को एक अखंड भारत की स्थापना की नीव रखी।ऐसे महापुरुष की 150 वीं जयंती के शुभ अवसर पर उनको याद करके हम सभी अपनी सच्ची श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का अभियान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही चला सकते हैं। क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा राजनीतिक संगठन है जो सत्य निष्ठा के साथ अपना सर्वस्व राष्ट्र को समर्पित करने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को एक वैकल्पिक विचारधारा दे रही है। जिसमें इस देश की मिट्टी की खुशबू समाहित है और जिसमें हम सभी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ 140 करोड़ भारतीयों को एक परिवार मानकर कार्य कर रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ भारत को एक अखंड स्वरूप प्रदान करने के साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि यह अभियान युवाओं में राष्ट्र गौरव तथा एकता की भावना को मजबूत करेगा। यह राष्ट्रव्यापी अभियान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र गौरव एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। इस पहल के साथ युवा से लेकर बड़े बुजुर्गों तक सभी को भारत के गौरवशाली इतिहास कोई याद करते हुए एक विकसित भारत के निर्माण में निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वही इस बाबत भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा मेयर सुषमा खर्कवाल के नेतृत्व में सत्संग पार्क से आरंभ पदयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि लोग हाथों में तिरंगे लहराते हुए भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहे के नारो के साथ देशभक्ति में सराबोर पदयात्रा करीब 4 घंटे में समापन स्थल बालागंज पहुंची। इस दौरान महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया उपाध्यक्ष जय शुक्ला,यूए पाण्डेय, मानवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग अभिषेक खरे सत्येंद्र सिंह संकेत मिश्रा मंडल अध्यक्ष विमल चौधरी संदीप तिवारी दीप प्रकाश सोमेंद्र पाण्डेय समेत विधानसभा विधानसभा के पार्षदगण मुख्य रूप से शामिल रहें।
Author: Chautha Prahari
Editor in chief Vinay Prakash Singh R. NO. UDYAM -UP-24-0043854






