15 Best News Portal Development Company In India

पटना:नीतीश कुमार कैबिनेट में होंगे दो उपमुख्यमंत्री तथा 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ

SHARE:

नीतीश कुमार कैबिनेट में होंगे दो उपमुख्यमंत्री तथा 20 मंत्री ले सकते हैं शपथ

पटना 19 नवंबर।एनडीए विधायक दल की बैठक 3.30 बजे सेंट्रल हाल में बुधवार 11 बजे भाजपा और जदयू के विधानमंडल दल के सदस्यों की अलग-अलग बैठक शुरू होगी। भाजपा के विधायकों को 10.30 बजे तक पार्टी कार्यालय में पहुंचने का निर्देश दिया गया है। उसी समय जदयू विधानमंडल दल के सदस्य एक, अणे मार्ग पहुंचेंगे। दोनों जगह बैठक 11 बजे शुरू होगी।

एनडीए विधायक दल की बैठक 3.30 बजे सेंट्रल हाल में होगी। उसमें नीतीश कुमार सहित घटक दलों के नेताओं का संक्षिप्त संबोधन भी होगा। इसके बाद एनडीए के सभी पांच घटक दलों के विधायक दल के नेता के साथ मुख्यमंत्री राजभवन जाकर नई सरकार के गठन का दावा करेंगे।सनद हो कि राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल को यह पत्र सौंपा था कि 19 नवंबर को वर्तमान विधानसभा को भंग कर दिया जाए। वैसे 17वीं बिहार विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर तक है।शपथ ग्रहण के बाद 18वीं विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए पहले एक प्रोटेम स्पीकर का चयन किया जाएगा, जो नव निर्वाचित विधायकों को सदस्यता की शपथ दिलाएंगे। एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है, इसलिए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होगा।उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को भाजपा विधायक दल के नेता के चयन के लिए होने वाली विधायक दल की बैठक का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। मौर्य पटना पहुंच गए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सह के अनुसार केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति सह पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।बताया जा रहा है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने विधायक दल के नेता का नाम तय कर लिया है।विधानमंडल दल की बैठक में इसकी घोषणा होगी और सर्वसम्मति से निर्वाचन हो जाएगा। भाजपा कोटे से दो उप मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल के नेता उनमें से एक रहेंगे।

 

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854