गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस का अवकाश 24 से बदलकर 25 को रहेगा अवकाश
लखनऊ, चौथा प्रहरी 20 नवंबर। प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में संशोधन करते हुए सूचित किया है कि गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस पर घोषित कार्यकारी अवकाश की तिथि बदली गई है। इससे पहले यह अवकाश 24 नवम्बर को घोषित था, जिसे अब परिवर्तन कर 25 नवंबर (मंगलवार) कर दिया गया है।
शासन द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग की विज्ञप्ति संख्या 870/तीन-2024 दिनांक 17 दिसम्बर 2024 के प्रस्तर-2 में कार्यकारी आदेशों के अंतर्गत दर्शित अवकाश सूची में संशोधन करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि वर्ष 2025 में गुरु तेग बहादुर के बलिदान दिवस का अवकाश 25 नवम्बर को ही प्रभावी रहेगा।प्रमुख सचिव मनीष चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि शासन स्तर पर विचारोपरांत यह परिवर्तन आवश्यक पाया गया और पूर्व आदेश को उक्त सीमा तक संशोधित समझा जाएगा। इस नए आदेश के अनुसार 25 नवम्बर को पूरे प्रदेश में कार्यकारी आदेश के अंतर्गत अवकाश घोषित किया जाता है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






