राष्ट्रीय एकता पदयात्रा में पूर्व विधायक खब्बू तिवारी ने दिखाया अपना दमखम
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर निकाली पदयात्रा
अयोध्या, (चौथा प्रहरी) 20 नवंबर।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय एकता पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब से पूर्व विधायक की लोकप्रियता को देखकर विरोधियों के होश उड़ गए हैं।पद यात्रा में उमड़े जनसैलाब से मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी भी बेहद प्रसन्नचित नजर आए और इस यात्रा ने यह बता दिया कि प्रदेश की सबसे बड़ी पद यात्रा यदि कही सम्पन्न हो सकी तो विधान सभा गोसाईगंज के जाने बाजार में विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू के नेतृत्व में निकाली गई पद यात्रा प्रदेश की सबसे बड़ी पद यात्रा साबित हुई।ऐसा भारी जन सैलाब और चारो तरफ देश भक्ति के नारों की गूंज पूरे प्रदेश के किसी भी विधान सभा में देखने को नहीं मिला।विधान सभा क्षेत्र से आई जनता के हजारों वाहनों के काफिले से चारो तरफ लगभग तीन किलो मीटर तक मार्ग जाम था। पदयात्रा की शुरुआत जाने बाजार चौराहे पर सरदार पटेल की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र और जिलाध्यक्ष संजीव सिंह द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ।
राष्ट्रीय एकता पदयात्रा जाने बाजार से निकल कर तारून बाजार में स्थित परशुराम स्मारक महिला महाविद्यालय में पहुंची, जहां पर एक सभा में परिवर्तित हो गई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जाने बाजार से लेकर तारून बाजार के विभिन्न स्कूलों के स्काउट-गाइड की छात्र-छात्राएं एवं स्कूल के टीचर काफी संख्या में शामिल हुए। और पद यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों ने जगह जगह फूल मालाओं से मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू का जमकर फूल बरसा कर स्वागत करते हुए सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे के नारे भी लगाते हुए नजर आए। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि तिरंगा हमारे सम्मान और गौरव का प्रतीक है। सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर एक भारत–श्रेष्ठ भारत की नींव रखी और देश को टूटने से बचाया। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सरदार पटेल सबसे उपयुक्त थे, लेकिन कांग्रेस की नीतियों के कारण उन्हें उपेक्षित किया गया। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा उनके योगदान को कमतर आँका। वहीं मौजूद अयोध्या जिला प्रभारी मिथलेश त्रिपाठी ने भी सभा को संबोधित किया।एकता पदयात्रा में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। पदयात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई। पद यात्रा में उमड़े भारी जनसैलाब और भीड़ को देख कर पूर्व विधायक ने गोसाई गंज विधान सभा की जनता को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि मैं अपने क्षेत्र की जनता का कर्जदार हूँ समय आने ऊपर जनता द्वारा दिए गए कर्ज को मैं चुकाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। बहरहाल आने वाले इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू के नेतृत्व में निकाली गई राष्ट्रीय एकता पदयात्रा रैली उन्हें विधानसभा चुनाव 2027 में टिकट दिलाने में मुफीद साबित हो सकती है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






