15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ:डीआरएम के साथ महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने लिया नए स्टेशन बिल्डिंग और स्टेशन अपग्रेडेशन का जायजा

SHARE:

 

डीआरएम के साथ महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने लिया नए स्टेशन बिल्डिंग और स्टेशन अपग्रेडेशन का जायजा

लखनऊ, चौथा प्रहरी 23 नवंबर। जीएम नॉर्दर्न रेलवे अशोक कुमार वर्मा ने रविवार को चारबाग स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर बन रही नई स्टेशन बिल्डिंग व स्टेशन अपग्रेडेशन कार्यों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उत्तर रेलवे लखनऊ सुनील कुमार वर्मा,मुख्यालय से आए वरिष्ठ अधिकारीगण तथा रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारी उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक को स्टेशन पुनर्विकास से संबंधित प्रगति के बारे में जानकारी प्रस्तुत की गई। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, गति तथा यात्रियों के लिए विकसित की जा रही आधुनिक सुविधाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। महाप्रबंधक ने स्टेशन के होल्डिंग एरिया, स्वच्छता व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण प्रणाली की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं इस प्रकार नियोजित हों कि यात्रियों को पर्याप्त सुविधा और सुगमता प्राप्त हो। चारबाग स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार पर नई स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूर्ण गति से चल रहा है। इस परियोजना में आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत शौचालय, विस्तृत पार्किंग क्षेत्र, प्लेटफार्मों का आधुनिकीकरण, तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों का नवीनीकरण शामिल है। इन सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को बेहतर अनुभव और बढ़ते रेल यातायात के अनुरूप आधुनिक अवसंरचना उपलब्ध कराना लक्ष्य है।महाप्रबंधक श्री वर्मा ने कहा कि स्टेशन पुनर्विकास कार्य उत्तर रेलवे की प्राथमिक परियोजनाओं में शामिल है और इसका उद्देश्य यात्रियों को विश्वस्तरीय रेलवे सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी संबद्ध एजेंसियों को गुणवत्ता और समयबद्धता दोनों के प्रति सजग रहते हुए कार्य संपन्न करने के निर्देश दिए।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854