नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति ने 111 छात्र-छात्राओं को बांटा टैबलेट
अयोध्या, चौथा प्रहरी 26 नवंबर। योगी सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानन्द डिजीशक्ति योजना के अंतर्गत आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या में मंगलवार को उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के 111 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने की। टैबलेट वितरण के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कुलपति ने कहा कि यह टैबलेट केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि डिजिटल भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे इसका उपयोग पढ़ाई, रिसर्च और बेहतरीन संस्थानों में उच्च शिक्षा तथा नौकरी के लिए आवेदन करने में करें। कुलपति ने कहा,आज का दौर डिजिटल स्किल का है। आप लोग इन टैबलेट्स के माध्यम से दुनिया की नवीनतम जानकारी तक पहुंच सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव, निदेशक प्रशासन एवं परिवीक्षण डॉ. सुशांत श्रीवास्तव, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. डी. नियोगी, नोडल अधिकारी डॉ. एस.के. वर्मा तथा डॉ. धर्मेश तिवारी सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।टैबलेट प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।उत्तर प्रदेश सरकार की स्वामी विवेकानन्द डिजीशक्ति योजना का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत अब तक लाखों छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए जा चुके हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि शेष पात्र छात्रों को भी सिख शीघ्र शीघ्र ही टैबलेट प्रदान कर दिए जाएंगे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






