अंबेडकरनगर चौथा प्रहरी 27 नवंबर।भाजपा नेता व यूपी की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य ने प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह से भेंट कर अकबरपुर बस स्टेशन के शीघ्र स्थानांतरण का माँग पत्र सौंपा। भाजपा नेता विवेक मौर्य के मुताबिक परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने ने माँग पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्षों से लम्बित अकबरपुर बस स्टेशन स्थानांतरण के लिए प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी व आवश्यक औपचारिकताओं की शीघ्र पूर्ति की जाएगी। यात्रियों व विभागीय सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए स्थल पर बस स्टेशन के स्थानांतरण से लेकर पुराने बस स्टेशन का जनहित में सदुपयोग हो सके इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से कार्य होगा। प्रदेश भर में परिवहन सेवाओं, सुविधाओं की बढ़ोत्तरी को लेकर हम गंभीर हैं और हमने कई तय लक्ष्यों को हासिल किया है। अकबपुर में भी परिवहन विभाग से जुड़ी किसी भी सेवाओं में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। समाजसेवी विवेक मौर्य ने दिए माँग पत्र में कहा कि अंबेडकरनगर जनपद के अकबरपुर बस स्टेशन के स्थानांतरण की प्रक्रिया वर्षों से लंबित है। पूर्व में बस स्टेशन के सामने फ्लाईओवर बन जाने से यात्रियों का आवागमन व बस सेवा परिचालन का कार्य कठिनाई से हो रहा है। आम जनमानस की माँग है कि मौजूदा बस स्टेशन को स्थानांतरित कर कहीं सुविधाजनक स्थान पर के जाया जाए। पूर्व में भी मेरे माध्यम से इस पत्राचार के दौरान आपने इस विषय पर बहुत ही सकारात्मक व संतोषजनक कदम उठाए हैं। इस पत्र के माध्यम से आपको अवगत कराना है कि अकबरपुर की जनता के हित में शीघ्र अति शीघ्र अकबरपुर बस स्टेशन का स्थानांतरण कराया जाए। विवेक मौर्य ने अकबरपुर के हित में परिवहन मंत्री द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णय पर हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में जिन आवश्यक रूटों पर बसों की आवश्यकता होगी परिवहन मंत्री ने उस पर भी बस सेवा शुरू करने का आश्वासन दिया है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






