15 Best News Portal Development Company In India

शौर्य दिवस की तैयारियां पूर्ण, छ:दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में होगा देहरी पूजन अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने बैठक कर कार्यक्रम को दिया अंतिम रूप संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष 6 दिसंबर को सुबह 9 बजे करेंगे मथुरा के लिए कूच

SHARE:

अयोध्या, चौथा प्रहरी 2 दिसंबर। अखण्ड आर्यावर्त आर्य त्रिदंडी महासभा ने आगामी छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मभूमि में देहरी पूजन एवं शौर्य दिवस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी कार्यकर्ताओं के साथ छः दिसंबर को सुबह 9 बजे मथुरा के लिए कूच करेंगे। यह जानकारी राष्ट्रीय मंत्री व अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने आज जारी बयान में दी।राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि संगठन के मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं के विभाजन, पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ तथा जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देहरी पूजन एवं शौर्य दिवस को सामाजिक एकता, राष्ट्रभक्ति और वैदिक परंपराओं की शक्ति का प्रतीक बनाते हुए ऐतिहासिक स्वरूप में सम्पन्न किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से कानपुर मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, शिवम वर्मा, बाराबंकी जिला अध्यक्ष, घनश्याम रस्तोगी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, लखनऊ मंडल अध्यक्ष, अयोध्या जिलाध्यक्ष रामधन निषाद प्रधान जी, अयोध्या जिला उपाध्यक्ष राहुल निषाद फौजी, आचार्य राम जी अवस्थी, सुनील सिंह, चंद्र मौली शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष सहित कई प्रमुख पदाधिकरियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों में पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और अंत में महा सभा के मूल उद्देश्यों — वैदिक संस्कृति, धर्म जागरण और राष्ट्रीय गौरव के प्रसार हेतु सभी ने एकजुट होकर सतत प्रयास करने का संकल्प लिया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रमौलि शुक्ल ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिये तैयारियां शुरू करने के साथ ही संगठन के सभी इकाइयों के अध्यक्षों को निर्देशित कर दिया गया है। पूर्वांचल अध्यक्ष विजेंद्र सिंह तथा पश्चिमांचल अध्यक्ष सौरभ सिंह राजावत अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ मथुरा पहुंचेंगे। इसके अलावा हिन्दू जनमानस से भी आग्रह किया गया है कि शांतिपूर्ण ढंग से होने जा रहे इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854