15 Best News Portal Development Company In India

शाहगंज महोत्सव के दूसरे दिन सियासी हस्तियों के अलावा हर क्षेत्र से जुड़े लोगों का लगा जमावडा

SHARE:

जौनपुर,चौथा प्रहरी(आशुतोष सिंह राजपूत)5 दिसंबर।जनपद के विधानसभा शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत रामलीला मैदान में दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव एवं शादी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वहीं शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के विद्यालय रमेश सिंह के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 700 लोगों से ज्यादा पहले दिन सामुहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम दिवस पर एवं दूसरे दिन में भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह,प्रथम दिवस उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, आदि सभी मंत्रियों ने शाहगंज महोत्सव में भव्यता के साथ उपस्थित होकर बधाई और शुभकामनाएं प्रदान करते हुए आनंद लिया। इसी क्रम में कलाकारों में पवन ,अक्षरा,सानू आदि कलाकारों ने क्षेत्रीय लोगों का मनमोहक झांकियां निकालते हुए आनंदित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रतापगढ़ हरिवंश सिंह,मंत्री धर्मवीर प्रजापति,कार्यक्रम कि अध्यक्षता विधायक रमेश सिंह ने किया। सनद हो कि वही क्षेत्रीय विधायक श्री सिंह सभी पत्रकार बंधुओं के क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार संतोष दीक्षित, प्रदीप दूबे, संतोष पाण्डेय, मुन्ना तिवारी, राजेश चौबे, आशुतोष सिंह राजपूत उर्फ महादेव,एकलाख,प्रणय तिवारी आदि पत्रकार बंधुओं और क्षेत्रीय लोगों को अंगवस्त्र प्रदान करते हुए भेंट किया। वहीं क्षेत्रीय विधायक जननायक सड़कों के उच्चिकरण करवाते हुए आधुनिक संसाधनों से परिपूर्ण सड़कों का जाल बिछाने वाले कर्मठशील व्यक्तित्व के धनी शाहगंज विधानसभा के विधायक रमेश सिंह का जन्मोत्सव कार्यक्रम एवं शादी की शालगिरह पर सभी शुभचिंतकों, विशिष्ट जनों और प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने जय जयकार लगाते हुए बधाई और शुभकामनाएं दिया।इस अवसर पर खुशी राम काका,बेचन इस, देवेश कुमार सिंह, डॉ विनोद सिंह वत्स, रजनीश सिंह, गौरव सिंह,रिंगन सिंह, बृजेश सिंह, और पुलिस प्रशासन में शाहगंज विधानसभा के क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान, पुलिस इंस्पेक्टर यजुवेंद्र सिंह,केके सिंह समेत सैकड़ों पुलिस कर्मचारी उपस्थित होकर शांति व्यवस्था कायम रखने में मदद किया।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854