अयोध्या, चौथा प्रहरी 15 दिसंबर। देश का प्रसिद्ध टाटा ग्रुप रामनगरी अयोध्या में कैंसर हॉस्पिटल बनाएगा। राज परिवार ने निर्माण का मार्ग आठ एकड़ भूमि निश्शुल्क उपलब्ध करा कर प्रशस्त कर दिया। यह हॉस्पिटल स्वर्गीय विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र की स्मृति में होगा। राज परिवार के उत्तराधिकारी यह यतीन्द्र मिश्र का प्रस्ताव था। कैंसर हॉस्पिटल निर्माण के लिए टाटा ग्रुप के अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल आ चुका है। यह कैंसर हॉस्पिटल पूर्वांचल ही नहीं आसपास के प्रदेशों के लिए भी महत्वपूर्ण होगा। अभी तक कैंसर के लंबे इलाज के लिए लोगों को टाटा ग्रुप के मुंबई के कैंसर हॉस्पिटल में जाना पड़ता था। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र के अनुसार स्वर्गीय रतन टाटा की अयोध्या में कैंसर हॉस्पिटल के निर्माण की परिकल्पना रही जिसे राज परिवार के सहयोग से धरातल पर उतरा निश्शुल्क जमीन उपलब्ध कराए जाने से पूरा होगा।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






