जनहित जागरण के 31वें स्थापना दिवस पर विशिष्ट विभूतियों को मिला अटल सम्मान
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं एमएलसी पवन सिंह चौहान ने किया मार्गदर्शन
लखनऊ, 26 दिसंबर
। ‘जनहित जागरण’ समाचार समूह का 31वां स्थापना दिवस समारोह लोक निर्माण विभाग के विश्वेश्वरैया सभागार में शुक्रवार को भव्यता के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने ‘भारत रत्न अटल सम्मान-2025’ से विशिष्ट विभूतियों को अलंकृत किया। मंच पर अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे पीके मिश्र एवं भाजपा नेता प्रदीप सिंह ‘बब्बू’ भी मौजूद रहे।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि पत्रकारिता और पत्रकारों ने हमेशा से ही समाज को एक सकारात्मक राह दिखाई है। जनहित जागरण परिवार भी इसमें पीछे नहीं रहा है।जनहित जागरण ने पत्रकारिता के क्षेत्र में सतत संघर्ष करते हुए उल्लेखनीय प्रतिभाओं को प्रतिवर्ष अटल जयंती पर सम्मानित करने का काम किया है। यह निरंतरता सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि पवन सिंह चौहान ने कहा कि पत्रकारों के लिए वह सदैव समर्पित रहे हैं। वह जनहित जागरण परिवार की प्रत्येक सामाजिक गतिविधि का हिस्सा बनते रहे हैं। उन्होंने भविष्य में भी वह हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। अतिथियों का स्वागत प्रधान संपादक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, धन्यवाद ज्ञापन संपादक केके सिंह ‘कृष्णा’ एवं मंच का सफल संचालन डॉ.अनीता सहगल ‘वसुंधरा’ ने किया।इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग की पूर्व सदस्य रुमाना सिद्दीकी, वरिष्ठ पत्रकार रतिभान त्रिपाठी, डॉ.अतुल मोहन सिंह आदि मजूद रहे।
कार्यक्रम संयोजक गैसड़ी के निवर्तमान विधायक/प्रधान संपादक शैलेश कुमार सिंह ‘शैलू’, आयोजक संपादक/प्रकाशक के.के. सिंह कृष्णा, स्वागताध्यक्ष प्रबंध संपादक शिवप्रकाश मिश्रा ‘सेनानी’ एवं ब्यूरो प्रमुख अनिल सिंह समेत जनहित जागरण परिवार के शैलेन्द्र चतुर्वेदी, राजेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, शिव सिंह पाल, संभव जैन सिंघई, मिथिलेश पाल पंकज, बीबी सिंह, मोहब्बद रेहान, मनोज सिंह, सुधांशु, अदनान चौधरी, विश्वामित्र मिश्र, रामदुलारी, जगदीश नारायण पटेल, अरुण शर्मा, रामध्यान कुशवाहा, रामशंकर वर्मा, आरपी सिंह एवं दिव्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।जनहित जागरण के 31वें स्थापना दिवस पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पत्रकारिता, समाजसेवा, साहित्य, कला एवं संस्कृति क्षेत्र की विशिष्ट विभूतियों को सम्मानित किया। इसमें वरिष्ठ पत्रकार भारत सिंह, अनिल कुमार सिंह, विद्या शंकर राय, निशांत चौरसिया, आदेश शुक्ल, अविनाश शुक्ल, नैमिष प्रताप सिंह, अजय कुमार वर्मा, शाश्वत तिवारी, अनिल कुमार सैनी, रतिभान त्रिपाठी, विजय शंकर पंकज, मनोज सामना, डॉ.सर्वजीत सिंह, रनजीत राय, वैदिका गुप्ता, नितिन भार्गव, बृजेश सिंह, विजय त्रिपाठी, आलोक द्विवेदी, अमरेंद्र सिंह अमेठी, धर्मेंद्र कौशिक, मोहन वर्मा, बबिता ओबराय, अजय चौरसिया, विनय मिश्रा, दीप मिश्र, गुरुप्रीत सिंह, सुनील कुमार, गंगा प्रसाद दीक्षित, प्रो.यूएस सिंह (केजीएमयू), कवि डॉ. विनय शर्मा, डॉ. कुमार मनोज, डॉ. जया श्रीवास्तव, समाजसेवी संयोगिता सिंह चौहान प्रमुख रहे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






