15 Best News Portal Development Company In India

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ एवं सीएम योगी के हाथों होगा हिंदूजा ग्रुप अशोक लीलैंड प्लांट का शुभारंभ

SHARE:

रक्षा मंत्री राजनाथ एवं सीएम योगी के हाथों होगा हिंदूजा ग्रुप अशोक लीलैंड प्लांट का शुभारं

लखनऊ। लंबी प्रतीक्षा के उपरांत राजधानी के सरोजनीनगर का स्कूटर्स इंडिया परिसर फिर से गुलजार होता दिखेगा। शुक्रवार 9 जनवरी को हिंदुजा ग्रुप अशोक लीलैंड प्लांट का शुभारंभ हो जाएगा, जहां एक साल में पांच हजार इलेक्ट्रिक बसों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही सरकार की योजना कौशल विकास से भी जोड़ा जाएगा।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्लांट का शुभारंभ करेंगे। चौदह माह में यह प्लांट तैयार हो गया है। 70 एकड़ में यह प्लांट लगाया गया, जो रोजगार देने का ती काम करेगा ही साथ ही युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार की दिशा में आगे बढ़ाएगा। आयोजन को लेकर नगर निगम ने परिसर के साथ ही आसपास के इलाकों की सफाई चालू कर दी है।स्कूटर से लेकर तीन पहिया वाहन का निर्माण कराने वाली स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड कां भी एक समय नाम था और तमाम लोगों को रोजगार भी मुहैया हुआ था। इसकी स्थापना प्रक्रिया 1972 में शुरू हुई थी और अप्रैल 1973 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने वहां तिपहिया विक्रम लैम्ब्रो का इसका शिलान्यास किया था। तब निर्माण चालू किया गया था और फिर विजय डीलक्स और एक्सपोर्ट के लिए लम्ब्रेटा स्कूटर बनाए जाने लगे। समय की दौड़ में स्कूटर्स इंडिया लिमिटेड पिछड़ती गई और तीन साल केंद्र सरकार ने उसे बंद करने का निर्णय लिया था। बहरहाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अब इसका शुभारंभ किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है इससे युवाओं

को रोजगार मिलेगा।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854