15 Best News Portal Development Company In India

अयोध्या:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने की भव्य तैयारी

SHARE:

अयोध्या, 11 जनवरी।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के सोमवार को अयोध्या धाम में होने जा रहे प्रथम आगमन को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए जोरदार तैयारियां की गई हैं। रविवार देर शाम तक स्वागत की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष के भव्य स्वागत की जिम्मेदारी अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव एवं ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह की संयुक्त टीम को सौंपी गई है। शहर की सीमा सहादतगंज पर प्रदेश अध्यक्ष का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम अयोध्या आगमन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के अनुरूप स्वागत की रूपरेखा तैयार की गई है।उन्होंने बताया कि सहादतगंज सीमा पर शंखध्वनि और स्वस्तिवाचन के बीच प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर 501 बटुक ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन किया जाएगा, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत होगा। साथ ही रामपथ की दोनों पटरियों पर 501 मीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष के काफिले पर पुष्पवर्षा की जाएगी।यहां से जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रामनगरी की ओर प्रस्थान करेगा। बस स्टेशन स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय ‘बादल’ के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां अवधी लोकसंगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया जाएगा।रविवार को महानगर के विभिन्न स्वागत स्थलों का निरीक्षण भी किया गया। सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं और कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या आगमन संगठन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854