
लखनऊ,14 जनवरी। राष्ट्रीय सहारा प्रिंट एवं चैनल के मीडिया कर्मियों को वेतन और न्याय दिलाने के संबंध में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी तथा सचिव भारत सिंह बुधवार को अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से भेंट की। समिति के अध्यक्ष व सचिव ने सहारा मीडिया समूह के लखनऊ व नोएडा समेत यूपी के सैकड़ो मीडिया कर्मी को संकट से घिरा बताया।

अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद के संज्ञान में प्रकरण लाया गया साथ ही अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र और सहारा समय चैनल के श्रमजीवी मीडिया कर्मियों को वर्षों से नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा था। वर्तमान में सहारा प्रबंधन ने कर्मचारियों को बगैर नोटिस दिए नौकरी से निकलना और जबरन इस्तीफा मांगना शुरू कर दिया। बगैर बकाया वेतन और बिना पीएफ दिए जबरन कर्मचारियों को निकाल कर राष्ट्रीय सहारा अखबार का प्रकाशन बंद कर देना श्रम कानून का उल्लंघन है। अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से बताया गया कि ऐसी स्थिति में शहर के हजारों मीडिया कर्मी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं तथा उनके पास कानूनी लड़ाई के जरिए न्याय पाने के लिए वकील करना भी कठिन है। बताया गया कि वेतन न मिलने जीएफ न मिलने और नौकरी से निकल जाने से तनाव आर्थिक तंगी के होते पूर्व में कुछ सहारा कमी आत्महत्या करने पर मजबूर हो चुके हैं। अध्यक्ष हेमंत तिवारी तथा सचिव भारत सिंह ने संयुक्त रूप से अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद कहां है कि सहारा प्रमंडल और शहर कर्मियों के बीच प्रकरण का संज्ञान लेकर पीड़ित मीडिया कर्मियों को न्याय दिलाने में सहयोग किया जाए। इस दौरान उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854






