15 Best News Portal Development Company In India

भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का 12वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

SHARE:

 

लखनऊ, 15 जनवरी। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद का 12वां स्थापना दिवस परिषद के कार्यालय लखनऊ में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल सिंह पूर्व डीजीपी,ने दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने परिषद की 2026 की इस्मारिका का विमोचन कर किया। और अपने वक्तव्य में की सभी साथियों को एकजुट होकर संगठन से जुड़कर समाज के कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए और परिषद लगातार यह अपने साथियों की मदद से करता आ रहा है।परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गंगा सिंह चौहान जी ने कहा कि संगठन द्वारा अब एक यात्रा अयोध्या धाम से प्रारंभ होकर महाराणा प्रताप के शौर्य का प्रतीक हल्दीघाटी में समापन होगा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणजीत सिंह पूर्व डीआईजी ने परिषद विस्तार पर बल दिया और कहा कि जहां पर संगठन नहीं है हम लोगों को वहां पर जल्दी ही लोगों को जोड़कर संगठन का विस्तार करना चाहिए राष्ट्रीय महासचिव उग्रसेन सिंह ने बताया कि परिषद का आगामी अधिवेशन अप्रैल महीने में उड़ीसा प्रदेश में मनाया जाएगा।राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिंह ने बताया की परिषद का विस्तार देश के कई प्रदेशों में हो गया है और आज का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी सम्मान समारोह के रूप में मनाया जा रहा है।परिषद के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम जैसे नशा मुक्ति कार्यक्रम, शादी ब्याह में सहयोग, और लावारिस , असहाय लोगों की मदद करना जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से जुड़ने और उनकी मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। इस समारोह में प्रमुख रूप से प्रदेश संरक्षक डॉ राणा प्रताप सिंह, डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह,प्रदेश महासचिव सभाजीत सिंह, पीके सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा देवेंद्र सिंह, विधि प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव उदयभानु सिंह एडवोकेट, प्रदेश सचिव , राम राज सिंह,शिशुपाल सिंह, प्रदेश महासचिव युवा आशीष सिंह लखनऊ जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह, शहर अध्यक्ष अजय वीर सिंह, महिला जिला अध्यक्ष सीमा सिंह, शहर युवा अध्यक्ष कुंदन सिंह, शहर उपाध्यक्ष शिशिर सिंह, अजीत प्रताप सिंह एडवोकेट, विजयपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह,मुकेश सिंह, जितेंद्र सिंह भदौरिया, शिव हरि सिंह, पंकज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, विपिन सिंह,जे बी सिंह ,महेंद्र सिंह, आनंद सिंह,शशि कश्यप, सरोज सिंह नागेश्वर गुप्ता, रोहित वेश, मीना सिंह, रिचा सिंह, रवि सिंह सहित कई साथी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854