15 Best News Portal Development Company In India

लक्ष्य वेद्य पूर्व माध्यमिक शिक्षा सदन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस

SHARE:

 

अयोध्या, 26 जनवरी। देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लक्ष्य वेद्य पूर्व माध्यमिक शिक्षा सदन बिशनपुर सारा शिक्षा क्षेत्र सोहावल में देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशाल भव्य रैली निकाली गई।

समारोह की शुरुआत प्रबंध कार्यकारिणी के अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह द्वारा तिरंगा फहराने के साथ हुई। झंडा फहराने के बाद विद्यालय के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान के महत्व और अमर शहीदों के बलिदान के बारे में विस्तार से बताया। विद्यालय के प्रबंधक तथा अधिवक्ता सुरेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें देश के जिम्मेदार नागरिक बनने और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र सेवा करने की प्रेरणा दी। कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य राम शंकर शर्मा, विनय प्रकाश सिंह उर्फ लल्ला सिंह (कोषाध्यक्ष) धर्मराज सिंह आदि ने भी विद्यालय उत्थान के लिए छात्रों व शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही सोमवार को आपातकाल बैठक आहूत किया गया।जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी के सहयोग से निर्माण कार्य कराया जाए और विद्यालय के उत्तरोत्तर उत्थान के लिए बराबर चर्चा कराए जाने पर सहमति बनी। प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश सिंह सहायक अध्यापक विपिन सिंह मंजुला सिंह के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके उपरांत विद्यालय के छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। गणतंत्र दिवस समारोह का संचालन संतोष सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र-छात्राओं के अलावा विद्यालय के सभी शिक्षक सराहनीय योगदान रहा। अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

Chautha Prahari
Author: Chautha Prahari

Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854