गोरखपुर,3 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुब
ह जनसेवा के साथ गोसेवा भी की। जनता दर्शन के बाद वे Gorakhnath Temple की गोशाला पहुंचे और गोवंश को गुड़-रोटी खिलाकर दुलारा।
मुख्यमंत्री ने गोशाला में श्यामा, गौरी, गंगा और भोला जैसे नामों से गायों-गोवंश को पुकारा। उनकी स्नेहिल पुकार सुनते ही कई गोवंश उनके पास आ गए। मुख्यमंत्री ने उनके माथे पर हाथ फेरकर स्नेह जताया और अपने हाथों से गुड़-रोटी खिलाई।
इसी दौरान उन्होंने “भोले” नामक विशाल नंदी को विशेष रूप से दुलारा। उसके शरीर पर लगी धूल-मिट्टी को अपने हाथों से साफ किया और गोशाला कर्मियों को निर्देश दिया कि उसकी समुचित देखभाल की जाए।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंदिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया तथा अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। गोरखनाथ मंदिर में प्रवास के दौरान गोसेवा मुख्यमंत्री की दिनचर्या का नियमित हिस्सा माना जाता है।

गोशाला में उन्होंने मोर को भी अपने हाथों से दाना खिलाया और पशु-पक्षियों के प्रति स्नेह का संदेश दिया।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





