Breaking News
UP NEWS : प्रदीप दुबे की नियुक्ति पर उठे सवाल, हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सुनवाई से खुद को किया अलग UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी की पंचायतों में 12 लाख से ज्यादा पौधे लगे,54 हजार स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान UP NEWS: थैंक्यू योगी जी’ की गूंज के बीच सम्मानित हुए छात्र और ग्राम प्रधान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में मिला पुरस्कार UP NEWS: प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वालों से रहें सतर्क, जुलाई में एक दिन में लगेंगे 35 करोड़ पौधे: सीएम योगी UP NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस पर परिवहन निगम मुख्यालय में हुआ वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प UP NEWS: उत्तर प्रदेश में स्वच्छ हवा की दिशा में बड़ा कदम, 2741 करोड़ की एयर शेड परियोजना लॉन्च
15 Best News Portal Development Company In India

महेशपुर वन रेंज में 2.5 करोड़ से पर्यटन सुविधाओं का विकास, ईको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

SHARE:

 

लखनऊ, 03 मार्च। यूपी सीएम Yogi Adityanath के सस्टेनेबल टूरिज्म विजन के तहत उत्तर प्रदेश में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। लखीमपुर खीरी जिले की महेशपुर वन रेंज को नए पर्यटन आकर्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
Uttar Pradesh Eco Tourism Development Board द्वारा 2.5 करोड़ रुपये की लागत से यहां विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इस पहल से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती, रोजगार सृजन और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

सांकेतिक चित्र

दुधवा नेशनल पार्क के बफर क्षेत्र में विकास कार्य

महेशपुर वन रेंज, Dudhwa National Park के बफर क्षेत्र में स्थित है, जहां ईको-टूरिज्म गतिविधियों का विस्तार किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत प्रवेश द्वार, कॉटेज ब्लॉक, शौचालय ब्लॉक, पेयजल पॉइंट, इंटरलॉकिंग पाथवे, साइनेज, बेंच और ट्री सीटिंग जैसी आधारभूत सुविधाओं का निर्माण हो रहा है।
पर्यटकों के आकर्षण के लिए 3डी म्यूरल, गजेबो (गोल हट), बच्चों का खेल क्षेत्र, सेल्फी पॉइंट और लाइफ-साइज एनिमल फिगरिन केज भी बनाए जा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सोलर लाइट्स, वर्षा जल संचयन प्रणाली और ट्यूबवेल जैसी व्यवस्थाएं भी विकसित की जा रही हैं।

जनजातीय समुदाय को मिलेगा लाभ

बोर्ड पहले से ही महेशपुर के चंदन चौकी क्षेत्र में ईको-लॉज और कैंपिंग साइट्स संचालित कर रहा है। पर्यटकों को थारू जनजाति के पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों से परिचित कराया जा रहा है। जनजातीय युवाओं को नेचर गाइड का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा लखीमपुर खीरी स्थित शारदा बैराज क्षेत्र को भी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य जारी है।
सस्टेनेबल टूरिज्म की दिशा में बड़ा कदम

यह परियोजना प्रदेश में पर्यटन को वर्षभर सक्रिय बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है। सफारी सीजन के अलावा मानसून के दौरान भी पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि ईको-टूरिज्म गतिविधियों के विस्तार से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और जैव विविधता संरक्षण को भी मजबूती मिलेगा।

VINAY PRAKASH SINGH
Author: VINAY PRAKASH SINGH

Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई