लखनऊ, 3 मार्च। होली पर्व के मद्देनज़र राजधानी में परिवहन विभाग की सेवाओं पर असर साफ दिखाई देगा। लखनऊ के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय विस्तार देवा रोड तीन दिन तक बंद रहेंगे। परिवहन विभाग के दफ्तरों में कोई कार्य नहीं होगा, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सभी सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

स्लॉट बुकिंग पर ब्रेक, आवेदकों को इंतजार
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक कर चुके अभ्यर्थियों को अब त्योहार के बाद नई तारीख का इंतजार करना होगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, होली के बाद ही नई स्लॉट तिथि जारी की जाएगी। इससे सैकड़ों आवेदकों की प्रक्रिया फिलहाल ठहर गई है।
पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, फिर भी क्यों असर?
परिवहन विभाग ने लर्नर और स्थायी लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कर दी है।
पहले अभ्यर्थी को लर्नर लाइसेंस के लिए पोर्टल पर आवेदन करना होता है।
लर्नर जारी होने के बाद 1 से 6 महीने के भीतर स्थायी लाइसेंस के लिए टेस्ट अनिवार्य है।
हालांकि आवेदन ऑनलाइन है, लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन, टेस्ट और दस्तावेज़ जांच के लिए कार्यालय में उपस्थित होना जरूरी होता है। दफ्तर बंद रहने से यह चरण प्रभावित होगा।
परिवहन विभाग पर असर
त्योहार के चलते तीन दिन का कार्य अवरोध विभाग के बैकलॉग को बढ़ा सकता है। जानकारों का कहना है कि पहले से लंबित स्लॉट और नई आवेदनों की संख्या मिलाकर त्योहार के बाद दबाव बढ़ेगा। ऐसे में विभाग को अतिरिक्त स्लॉट जारी करने पड़ सकते हैं, ताकि लंबित मामलों का निस्तारण समय से हो सके।
चौथा प्रहरी की पड़ताल
चौथा प्रहरी की पड़ताल में सामने आया है कि त्योहारों के दौरान विभागीय सेवाओं पर असर हर साल पड़ता है, लेकिन इस बार आवेदनों की संख्या अधिक होने के कारण देरी की आशंका ज्यादा है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक पोर्टल पर नियमित रूप से अपनी स्लॉट स्थिति जांचते रहें।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





