Ayodhya: कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति निरस्त, 24 घंटे पहले जारी हुआ आदेश
अयोध्या, 4 मार्च। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के कुलपति पद पर की गई ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति को कुलाधिपति एवं राज्यपाल Anandiben Patel ने निरस्त कर दिया है। यह आदेश तीन मार्च को राजभवन (जन भवन) से जारी किया गया, जो 24 घंटे पहले का बताया जा रहा है।

ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की नियुक्ति 10 फरवरी 2026 को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए की गई थी, जिसे तत्काल प्रभाव से प्रभार ग्रहण करने की शर्त पर स्वीकृत किया गया था। राजभवन के आदेश के अनुसार उन्हें एक मार्च तक कार्यभार ग्रहण करने का अंतिम अवसर प्रदान किया गया था, किंतु निर्धारित समयावधि में वह प्रभार ग्रहण नहीं कर सके।
सूत्रों के अनुसार, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ प्लांट जेनेटिक रिसोर्सेज, नई दिल्ली में निदेशक पद पर कार्यरत हैं तथा 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सेवानिवृत्ति से पूर्व कुलपति का प्रभार संभालने में असमर्थता के कारण नियुक्ति निरस्त किए जाने की चर्चा है।
राजभवन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जनहित, छात्रहित एवं कृषि उच्च शिक्षा के व्यापक हितों को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
बताया गया कि विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार फिलहाल Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University के कुलपति डॉ. बृजेंद्र कुमार सिंह के पास रहेगा।
यह निर्णय प्रदेश के कृषि शिक्षा जगत में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
Author: Chautha Prahari
Vinay Prakash Singh Editor in Chief M.N0- 9454215946 Registration NO. UDYAM -UP-24-0043854





